Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूर्या ऑर्थो हॉस्पिटल की सालगिरहा के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 27 मई:
सूर्या ऑर्थो हॉस्पिटल की सालगिरहा के उपलक्ष्य में सूर्या ऑर्थो अस्पताल में एक विशाल शिविर का आयोजन A.D.G.P. – CID अलोक मित्तल हरियाणा की प्रेरणा पर किया गया। श्री अलोक मित्तल ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए अपील की जिसके कारण रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अत्यधिक गर्मी व चुनावी व्यवस्ता के चलते रक्त की बहुत कमी हो गई है जिस कारण थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो को रक्त की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते यह विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जो बहुत ही सफल रहा। इसमें 101 यूनिट्स रक्त एकत्र किया गया। वहां पहुंचे सभी रक्तदाताओं को वीआईपी का दर्जा दिया गया।

इस शिविर को सफल बनाने में मुख्यता रोटरी क्लब हेरिटेज के प्रधान संदीप गोयल और उनके साथी रो० मनोज गुप्ता, रो० दीपक टांटिया, रो० सुरेंद्र, रो० योगराज फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रविंद्र डुडेजा, प्रधान बी.दास बतरा, जे.के.भाटिया, सुरेन्द्र डुडेजा, सोमनाथ डुडेजा, आनंदप्रकाश नन्द, डॉ० संजय टुटेजा, डॉ०ललित हसीजा, शक्ति सेवा दल से मोहन लाल अरोड़ा, कालू प्रधान, राजेंद्र भाटिया, संजय भाटिया, सूर्या अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉ० सुरेश अरोड़ा, डॉ० हर्ष नंदिनी, डॉ० राकेश मेहता, डॉ० पूनम मेहता, डॉ० करन अरोड़ा, डॉ० अंकिता, डॉ० रोहन मेहता, रमेश, श्याम, किशोर, पवन, संजय, वंशिका, दीनू और अन्य कई स्टॉफ का सहयोग रहा।

शिविर में रक्तदान करने वालों में डाक्टर रोहन मेहता, डॉ० अंकिता, दर्शन भाटिया, सतीश अरोड़ा एडवोकेट, काजल भाटिया, मोहित विरमानी, नन्द किशोर, पवन कुमार, सौरभ कुमार व बहुत से अन्य रक्तदाताओं का सहयोग रहा।

रोटरी क्लब हेरिटेज और सूर्या अस्पताल की तरफ से सभी को खानपान का सामान और गिफ्ट्स प्रदान किए गए। रोटरी ब्लड बैंक के स्टॉफ द्वारा ना केवल बहुत मेहनत से रक्त इक्कठा किया, बल्कि उनकी टीम के तीन सदस्यों ने स्वयं भी रक्त दान किया।
अंत में दीपक प्रशाद रोटरी ब्लड बैंक ने डॉ० सुरेश अरोड़ा व डॉ० राकेश मेहता को पौधो के गमले देकर सम्मानित किया।

Related posts

सैक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में शनिवार-रविवार को बनेंगे परिवार पहचान पत्र: जितेंद्र कुमार

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing the senior officers of various departments

Metro Plus

टोल के नाम पर राजनीति कर रहे मंत्री टोल वृद्धि पर जनता को दें जवाब: विकास चौधरी

Metro Plus