Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जज्बा फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

शहीदी दिवस पर रक्तदान देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि: यशपाल
Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 मार्च:
शहीदी दिवस के उपलक्ष में सैक्टर-12 खेल परिसर में एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्वघाटन उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन जज्बा फाउंडेशन द्वारा किया गया। शिविर के आयोजन में शहर की सामाजिक संस्था सोनू नव चेतना फाउंडेशन, संभार्य सोशल फाउंडेशन, बजरंग दल ने संस्था का सहयोग दिया।
इस मौके पर उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि शहीदी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर से बड़ा कोई आयोजन नहीं हो सकता। उपायुक्त ने कहा कि आज दान की गई प्रत्येक यूनिट रक्त से हम किसी का भी जीवन बचा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज रक्तदान शिविर का महत्वता इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि यह रक्तदान शिविर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए किया गया था। जिसके तहत पूरे भारतवर्ष में 1500 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिनमें की 90 हजार से ज्यादा यूनिट रक्त इक_ा करने का लक्ष्य रखा गया है। फरीदाबाद में इसका संचालन जज्बा फाउंडेशन के द्वारा सैक्टर-12 खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में किया गया जहां तकरीबन 130 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया है। यह अपने आप में एक बड़ी संख्या है। इस रक्तदान शिविर में शहर के यूथ क्लब, कॉलेज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई और एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अमूल्य सहयोग दिया और साथ ही साथ अपने एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाने का नेक काम किया है।
इस मौके पर जज्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने बताया किया रक्तदान शिविर आज तक के रक्तदान शिविर में से सबसे अनोखा है क्योंकि इस रक्तदान शिविर में न सिर्फ एक नया कीर्तिमान ही नहीं बनाया गया। बल्कि कोरोना काल में जो खून की भारी कमी की समस्या से हम जूझ रहे हैं उससे एक बहुत ही बड़ी निजात दिलाई।
हिमांशु भट्ट ने लगाए गए इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रेडक्रोस सोसाइटी, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, सोनू नव चेतना फाउंडेशन, संभार्य सोशल फाउंडेशन, युवा आगाज, डिवाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक, बीके अस्पताल ब्लड बैंक, राष्ट्रीय बजरंग दल, मिशन जागृति, एनजीओ गुरूकुल आदि सामाजिक संस्थाओं का तहे दिल से धन्यवाद किया इन सभी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग सहयोग के बिना यह कार्यक्रम आयोजित करना असंभव था।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता रही। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक देशवाल और सोनू नव चेतना के अध्यक्ष डॉ० दुर्गेश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रेडक्रोस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार और बिजेन्द्र सौरोत मौजूद रहे। कार्यक्रम में जसवंत पवार अध्यक्ष युवा आगाज ने शिरकत की और सभी रक्त दाताओं को उनके इस नेक काम के लिए अनेकानेक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शेफाली चौहान आदित्य झा, गौरव, किशन, नर्मदा, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष दीपक और धीरज का विशेष योगदान रहा।

Related posts

मनोज रूंगटा बने लघु उद्योग भारती के प्रान्तीय महासचिव।

Metro Plus

हरियाणा सरकार ने की कैदियों को सजा में विशेष माफी देने की घोषणा

Metro Plus

DLF Industries Association started a special Swacch Bharat Abhiyan

Metro Plus