Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शहर को हरा-भरा प्रदूषण रहित बनाना हम सबका दायित्व: आर.के. चिलाना

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 5 जून:
विश्व पर्यावरण दिवस पर टाइम इक्विपमेंट प्रा० लि० टाटा हिताची इंडस्ट्रियल एरिया एनआईटी फरीदाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के डॉयरेक्टर आर.के. चिलाना ने पौधारोपण किया और उपस्थित कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह अपने परिवार सहित पांच-पांच पौधे अवश्य लगाएं और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करें। उन्होंनेे कहा कि प्रदूषण होता वातावरण मानव जाति के लिए हानिकारक है और इसे हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर ही शुद्ध रख सकते है इसलिए हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि हम सभी अपने घरों, मोहल्लों, पार्को व आस-पास खाली जगहों पर पेड़-पौधे रोपने चाहिए क्योंकि जितने ज्यादा पेड़ पौधे पृथ्वी पर रहेगे, उतनी ही हमें आक्सीजन मिलेगी और हम बीमारियों से मुक्त रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि पौधे हैं तो प्राण हैं। पौधों के बिना प्राण की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज हमने सैकड़ों पौधे लगाए गए है और इन पौधों की तब तक देखभाल की जाएगी, जब तक यह विशाल पेड़ों का रूप न ले ले। उन्होंने कहा कि पौधों का सीधा सरोकार जीव जगत से है। प्रकृति की समृद्धि मानव जाति ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए जरूरी है। पौधे लगाना जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी उनकी देखभाल भी है इसलिए सभी पौधे लगाने के साथ ही उसकी देखभाल भी अवश्य करे। यह काम सब करेंगे तो फरीदाबाद को हरा भरा और प्रदूषण रहित बनाने का सपना जरूर पूरा होगा और फरीदाबाद देश के स्वच्छ शहरों में शुमार होगा। इस मौके पर कई लायंस क्लब सीनियर मेंबर्स ने भी पौधारोपण किया।

इस अवसर पर लायन ए.आर वोहरा, लायन एस.पी सचदेवा, लायन आई.एस कटारिया, लायन प्रदीप गर्ग, लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड की ओर से लायन उमेश पांचाल, धु्रव खोसला, बलराम घिमिरे, सनी ग्रोवर, राकेश भाटी, भारत, अरविन्द त्यागी, विष्णु सिंह ने जहां पौधरोपण किया और उपस्थित सभी लोगों ने शहर को स्वच्छ और प्रदूषित रहित बनाने के लिए प्रण लिया।

Related posts

एनीमिया दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन लाभदायक: जितेंद्र यादव

Metro Plus

प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से देशवासियों में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है: पंकज पूजन रामपाल

Metro Plus

कलियुग में श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करना फलकारी : कृष्णा स्वामी

Metro Plus