Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फर्जी डिग्री से ईलाज कर करता था लोगों के जीवन के साथ खिलवाड, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 3 जुलाई:
डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्यवाही करते हुए सदर बल्लबगढ़ थाना पुलिस टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए Homeopathy की डिग्री से Allopathic ईलाज करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राजबीर है जोकि वासी गांव शाहुपुर बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी ने M/s Unnamed Clinic Center के नाम से गांव चंदावली में क्लीनिक खोल रखा है। आरोपी पर Homeopathy की डिग्री है। जिसके विरूद्ध एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसपर पर कार्यवाही करते हुए डॉ० प्रदीप कुमार एम.ओ. के नेतृत्व में टीम बनाई गई, टीम ने M/s Unnamed Clinic पर जाकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ज्ञात हुआ कि राजबीर क्लीनिक पर allopathic ईलाज करता है तथा क्लीनिक पर allopathic दवाईयां तथा उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से मौका क्लीनिक पर various drugs, instruments and equipment बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले 35 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपी के पास Homeopathy की डिग्री है जिस पर क्लीनिक चला रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

Related posts

स्वच्छता जागरूकता अभियान में आमजन को भागीदार बनाया जाएगा: SDM अपराजिता

Metro Plus

जेपी मल्होत्रा ने कहा, Rotary का मतलब है समुदाय और मानव जाति की सेवा करना

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल में खुशी की लहर छात्र Anmol शुक्ला का नेशनल लेवल क्रिकेट लीग के लिए हुआ चयन

Metro Plus