Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वर्गीय डॉ० नरेंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर।

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 15 जुलाई:
शिवालिक प्रिंट्स लिमिटेड द्वारा स्वर्गीय डॉ० नरेंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सैक्टर-6 स्थित कंपनी प्रांगण में थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के लिए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों को शिवालिक सीएसआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क दवाईंयां भी दी गई। इस अवसर पर संस्कृति स्कूल के बच्चों को 55 साईकिलें और पौधे भी दिए गए। आज के इस कैंप में 241 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

बता दें कि शिवालिक प्रिंट्स लिमिटेड फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के साथ वर्ष 2001 से जुड़ा हुआ है। स्वर्गीय डॉ० नरेंद्र अग्रवाल निदेशक शिवालिक प्रिंट्स लिमिटेड हमेशा थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उस प्रथा को उनके जाने के बाद उनका पूरा परिवार संस्था जुड़े उनके अधूरे कामों को पूरा कर रहा है विशेष रूप से उनके भाई मुकेश अग्रवाल जोकि रोटेरियन भी हैं।

इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ० नरेंद्र अग्रवाल के भाई मुकेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल, किरण अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नैना अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, पलक अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, वशिता अग्रवाल, भीमसेन हंस, रोहताश गुप्ता, आनंद प्रकाश जुनेजा, अनिल रविश, आरपी सिंह गिल, विनोद अग्रवाल, नवीन शर्मा, संजय सिंह, हरीश कुमार, प्रदीप कुमार, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कृति के प्रधान सुनील खंडूजा, कोषाध्यक्ष पवन सिंघल, रोटेरियन एच.एल. भूटानी की गरिमामई उपस्थिति रही।

कैंप को सफल बनाने में आयोजकों व फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के प्रधान भगवान गुलाटी व जे.के. भाटिया का बहुत बड़ा सहयोग रहा। अंत में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया संस्था के महासचिव रविंद्र डुडेजा ने आयोजकों व सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया।

Related posts

फरीदाबाद को मॉडल लोकसभा क्षेत्र बनाना चाहते है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

घैंघोला गांव के बोहरे व प्रथम सरपंच की याद में आयोजित किया गया पहला चौधरी दयाकिशन शूटिंग बॉल टूर्नामेंट

Metro Plus

Homerton Grammar school की टीम ने जिला लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus