Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा SRS इंटरनेशनल स्कूल में लगाए रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित।

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
ग्रेटर फरीदाबाद, 15 जुलाई:
सैक्टर-88 स्थित SRS इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रीन द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में में ग्रेटर फरीदाबाद सहित शहर के कई जगह से लोग रक्तदान करने पहुंचे जिसके कारण शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

SRS इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और RCFG प्रेसिडेंट रो० विनय गोयल ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें। रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता के अनमोल सेवक हैं। आज इस रक्तदान शिविर में वह सबसे पहले रक्तदाताओं का क्लब के रोटेरियन मेंबर्स का, स्कूल स्टॉफ का और अभिभावकों का, जिन्होंने इस कैंप को सफल बनाने में सहयोग किया, धन्यवाद करते हैं।

रो० विनय गोयल ने कहा कि RCFG इस साल और कई प्रोजेक्टों पर काम करने वाला है। रोटरी वर्ष 2024-25 में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, इसके अलावा महिला शक्ति के लिए 1 लाख सैनिटरी पैड बांटने की शुरूआत करेंगे। सर्वाइकल कैंसर के खात्मे को लेकर कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ ही समय-समय पर हेल्थ चैकअप कैंप, जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करना भी क्लब का मुख्य काम रहेगा ।

रोटरी ब्लड बैंक की और से डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन थैलेसीमिया हरियाणा रो. दीपक प्रशाद ने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे रक्तदाता अगर 365 दिन रोटरी ब्लड बैंक को मिल जाएं तो रक्त की कभी भी कमी नहीं आ सकती। उन्होंने RCFG प्रेसिडेंट रो० विनय गोयल और क्लब टीम सदस्यों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने यह कैम्प लगाकर पुनीत कार्य किया।

इस अवसर पर SRS इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और RCFG प्रेसिडेंट रोटेरियन विनय गोयल ने शिविर में पहुंचे सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रीन के रोटेरियन पदाधिकारियों में रो. संजीव जोहरी वाईस प्रेसिडेंट, रो. प्रमोद मनोचा चीफ पैटर्न, रो. प्रवेश शर्मा सेक्रेटरी, रो० प्रदीप साहू ट्रेजरार, रो. बिजेन्द्र यादव, रो. प्रभाकर झा, रो० हरीश आहूजा, रो० डॉ० विजय शर्मा, रो० विकास गिल, रो० जितेंद्र भाटिया सहित सभी रोटेरियन का इस कैंप को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

Related posts

सर्व सेवा सुरक्षा समिति व नेशनल एन्टी करप्शन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

Metro Plus

वैष्णोदेवी मंदिर करेगा नए साल का भव्य स्वागत: भाटिया

Metro Plus

हमारी आन-बान-शान है तिरंगा, भारत की पहचान है तिरंगा: राजेश नागर

Metro Plus