Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ऑटो चालकों के यातायात पुलिस ने क्यों किए चालान? देखें!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 7 अगस्त:
डीसीपी ट्रैफिक उषा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 150 ऑटो चालकों के चालान काटे हैं वहीं 22 ऑटो को इंपाउंड भी किए गए है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें रेड लाइट पर ऑटो खड़ा करके सवारी भरने वाले तथा तय सीमा से अधिक सवारी भरने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। कुछ ऑटो चालक रेड लाइट व रॉन्ग साइड में ऑटो खड़ा करके सवारी भरने लगते हैं जिसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ ऑटो चालक अधिक सवारी ले जाने के चक्कर में यात्रियों की जान को खतरे में डालते हैं अधिक सवारी भरने की वजह से ऑटो का संतुलन नहीं बन पाता और उसकी दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई है और यह आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Related posts

अंबेडकर भवन की चारदीवारी के निर्माण कार्य का अमन गोयल ने किया शुभारंभ

Metro Plus

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से नए वर्ष का स्वागत किया गया

Metro Plus

Manav Rachna में दाखिले और स्कॉलरशिप के लिए 23 अप्रैल को होगी परीक्षा

Metro Plus