Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

लेडी डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर नर्सिंग होम्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने किया विरोध प्रदर्शन!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 18 अगस्त: नहर पार आनंद विलास में कोलकाता में हुए एक डॉक्टर की शर्मनाक रेप के बाद हत्या के विरोध में कैंडल मार्च और प्रोटेस्ट मार्च का आयोजन किया गया। इसमें आनंद विलास के सभी निवासी, IMA के डॉक्टर, डेंटल एसोसिएशन के डॉक्टर, नीमा के डॉक्टर, फिजियोथेरेपी के डॉक्टर, बन्नूवाल बिरादरी के सदस्य व कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

प्रोटेस्ट में शामिल सभी लोगों ने मिलकर इस जघन्य कुकृत्य पर रोष जताते हुए सरकार से मांग की कि दोषियों को सख्त सज़ा दी जाए और पीड़ित परिवार को पूर्ण सहायता दी जाए। इस प्रोटेस्ट में खासकर युवा डाक्टरों ने भी अपने विचार रखे।

सभी डॉक्टरों ने सरकार से एक केंद्रीय कानून पारित करने की मांग की जिससे सभी डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान की जा सके और वो भयमुक्त होकर समाज के लिए काम कर सके।

इस मार्च का आयोजन मुख्य रूप से डॉ. राशि टुटेजा, सौभाग्य लक्ष्मी और नर्सिंग होम्स एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश अरोड़ा द्वारा किया गया। 

इनके अलावा डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. संजय टुटेजा, डॉ. हेमंत अत्री, डॉ. अनीता सोनी, डॉ. अरविंद लोहान, डॉ. नरेंद्र घई, डॉ. किरन चांदना, डॉ. संजीव कपूर, डॉ. निशा कपूर, डॉ. अजय कपूर, डॉ. मीनू कपूर, डॉ. अस्मिता,डॉ अरुण गुप्ता, श्रीमती मंजू, डॉ. परवीन भाटिया, श्रीमती विनीता भाटिया, डॉ. नीता दबाई, डॉ. सी ₹के मिश्रा, डॉ. रेखा मिश्रा, डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ. विनीता अरोड़ा, डॉ. अनुज ढींगरा, डॉ. स्तुति ढींगरा, डॉ. प्रमोद अरोड़ा, डॉ. रुचि अरोड़ा, डॉ. सोनिया बंसल, डॉ. जी ₹के शर्मा, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. संध्या नंदा व उनकी पुत्री, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. संजीव आर्य, डॉ. करन अरोड़ा, डॉ. अंकिता, डॉ. गजेंद्र, डॉ. राना व उनके साथी, डॉ. वंदना मरिया, डॉ. पासी, डॉ. धवन, प्रोफेसर आर ₹के मारिया, शिव टुटेजा, राजेश भाटिया और उनके साथियों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related posts

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया इंडो टर्किश सदस्यों का स्वागत

Metro Plus

खोरी गांव में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

Metro Plus

5वां अंर्तराष्ट्रीय टैटू मेले का आयोजन सैक्टर-12 के कन्वेंशन हॉल में किया गया

Metro Plus