Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के छात्रों ने अमूल के बनास मिल्क प्लांट का दौरा किया!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 20 अगस्त:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल प्रबंधक ने कक्षा छठीं व 7वीं के लिए फरीदाबाद में स्थित अमूल के बनास मिल्क प्लांट का औद्योगिक दौरे का आयोजन किया। अमूल प्लांट के प्रतिनिधि ने निर्मित उत्पादों, विनिर्माण क्षमता, गुणवत्ता जांच तंत्र, कच्चे माल की सोर्सिंग, तैयार माल का वितरण, विनिर्माण प्रक्रिया, मशीन आधारित पैकिंग, सुरक्षित खरीद और उत्पादन की विविधता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

स्कूली छात्रों को अमूल की दूध और पनीर निर्माण इकाई में ले जाया गया, जहां उन्हें दिखाया गया कि रोबोटिक्स और मानव अनुकूल सॉफ्टवेयर का उपयोग करके दूध को कैसे पैक किया जाता है। यह दौरा बहुत जानकारीपूर्ण था और छात्रों को डेयरी के कामकाज के बारे में विस्तृत जानकारी भी मिली।

Related posts

Kundan Green Valley School के Manish ने पैरा World Cup-2019 में जीता Gold

Metro Plus

बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य होंगे आप का मुख्य चुनावी एजेंडा: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

के.एल. महता दयानंद स्कूल में क्रिसमस का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया

Metro Plus