Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक: निगमायुक्त

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 30 अप्रैल:
नगर निगम में शुक्रवार, 1 मई से शुरू होने वाले IEC अभियान ‘नई सोच-नया शहर-स्वच्छ हरियाणा’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने की। यह अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 तथा SBM-U 2.0 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में RSO से महेश कथूरिया, RWA, मार्किट एसोसिएशन, गैर-सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित नगर निगम और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्वेश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। आज की इस बैठक में लगभग 150 गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और अपने विचार भी सांझा किए।

बैठक के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था, स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों तथा आगामी दो सप्ताह तक चलने वाले आईईसी अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा जन-सहभागिता बढ़ाने के लिए सुझाव भी लिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क गतिविधियां और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छता से संबंधित कार्यों की निगरानी, रिपोर्टिंग व्यवस्था और समयबद्व प्रगति सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त ने सभी संस्थाओं और संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें ताकि फरीदाबाद को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को भी बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि आप सभी के फीडबैक के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने में काफी मदद मिलेगी क्योंकि सरकार लगातार नागरिकों को जागरूक कर रही है लेकिन संस्थाओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का सहयोग भी समाज को नई दिशा देगा और शहर सुंदर और स्वच्छ बन सकेगा।

बैठक में निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खाली प्लॉट में गंदगी के ढेर को हटवाने का खर्चा भी प्लॉट मालिक के टैक्स में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि काफी लोगों के खाली प्लॉट खाली पड़े रहते हैं और वो कूड़ा ले ढेर में तब्दील हो जाते हैं जिसको वजह से अन्य निवासियों को गंदगी और बदबू से गुजरना पड़ता है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे खाली प्लॉट और चलते-चलते सडक़ पर कूड़ा न फेंके।

इस बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० नीतीश परवाल, कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह, आईईसी एक्सपर्ट कल्पना मंडल, एसडीओ लख्मी तेवतिया सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

DLF Industries एसोसिएशन व NSIC के बीच टैक्रोलोजी सैन्टर बनाने को लेकर हुए MOU पर हस्ताक्षर

Metro Plus

हरियाणा में पूर्व विधायकों की बल्ले-बल्ले, नायब सैनी सरकार मेहरबान जबकि गुजरात-पंजाब में मेहरबानी दरकिनार…!

Metro Plus

हरियाणा पर्यटन विभाग ने स्कॉच मैरिट अवार्ड, 2015 प्राप्त किया: सुमिता मिश्रा

Metro Plus