Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट आन रिकॉर्ड बनने पर विकास वर्मा को अधिवक्ताओं ने दी बधाई

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 14 सितंबर:
हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा के सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड बनने पर सैक्टर-12 स्थित लॉयर्स चैंबर्स बिल्डिंग में स्थित हनुमान मंदिर में सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ० आदिश अग्रवाला ने शिरकत की। इस मौके पर डॉ० आदिश अग्रवाल का वरिष्ठ अधिवक्ता विकास वर्मा, राजेश खटाना एडवोकेट व मनीष वर्मा एडवोकेट ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर आदिश अग्रवाला ने एडवोकेट विकास वर्मा को उनके जन्मदिन के लिए बधाई भी दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर नरवत, सीनियर एडवोकेट आरपी वर्मा, पूर्व प्रधान जेपी अधाना, पूर्व प्रधान राजेश बैंसला, बार एसोसिएशन के महासचिव पवन पाराशर, जोगिंदर यदुवंशी, डीके गौसाई, पूर्व जज बी. दिवाकर, पूर्व प्रधान सत्येन्द्र भड़ाना, जिला परिषद मेंबर एवं बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनिल पाराशर, बार काउंसिल के कॉपटिव सदस्य राजेश खटाना, विक्रम अरूआ, जिला लीगल सैल चेयरमैन मनीष वर्मा, सतबीर रावत, बार एसोसिएशन उप-प्रधान आशीष अरोड़ा, नीरज कुमार, ब्रह्म खटाना, सचिन वर्मा, अनुज गर्ग, बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, बार पदाधिकारी शिखा शर्मा, निबरास अहमद, नीरज कुमार, सुखबीर अधाना, प्रदीप परमार, आनंद राजपूत, रितिक खटाना, दिनेश तोमर, एमपी नागर आदि एडवोकेट्स मौजूद थे।

Related posts

पुलिस कमिश्रर डा० हनीफ कुरैशी ने पुलिसवालों तथा आरएसओ के साथ मनाई होली

Metro Plus

World Telecommunication & Infm Day 2018 @ IEI : Er. J P Malhotra

Metro Plus

प्रदेश के सभी नागरिक मेरा परिवार और परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा करना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

Metro Plus