Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

TIME Equipment में विश्वकर्मा दिवस पर पूजा कर चिलाना ने दी ग्राहकों की संतुष्टि की सलाह!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 सितंबर:
टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर एक पूजा की गई जिसमें कंपनी के सभी कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर कंपनी के डॉयरेक्टर आर.के. चिलाना ने विश्वकर्मा दिवस के महत्व को सेवा और ग्राहक संतोष में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता के संदेश के साथ स्पष्ट किया। उन्होंने सभी इंजीनियरों और टेक्नीशियन को आशीर्वाद प्रदान देते हुए उन्हें उपकरणों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने और पूर्ण ग्राहक संतोष सुनिश्चित करने की सलाह दी।

कंपनी के अन्य डॉयरेक्टरों विशाल पारनामी और सचिन चिलाना ने भी उपकरणों और कार्यस्थलों को साफ रखने, साथ ही उपकरणों और मशीनों की नियमित कैलीब्रेशन की आवश्यकता पर बल दिया। सभी इंजीनियरों और ज्प्डम् स्टॉफ सदस्यों ने अपने उपकरणों और मशीनों की देखभाल करने और यह सुनिश्चित करने की प्रतिज्ञा की कि सर्विस पहली बार सही ढंग से की जाए, कस्टमर डिलाइट पर ध्यान केंद्रित करते हुए।

समारोह के दौरान कर्मचारियों के बीच लड्डू और प्रसाद वितरित किया गया। भारत, रमण, रविंदर, अरविंद, राकेश भाटी, सतीश, सनी शुक्ला, अमरनाथ, सचिन, बीरू, अनिल, सोनी यादव, जोगिंद्र, विकास, वर्षा सौरौत, हिना, शुभम सिरोहा, मयंक पालीवाल, पूर्णिमा, राजविंदर, छवि, रेनू, पूनम, सुमन, अंजलि, अमरेश, नरेश, आर्यन और अन्य ने इस अवसर पर अत्यंत खुशी और उत्साह के साथ भाग लिया।

Related posts

छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रशिक्षण के लिए मानव रचना और अमृता हॉस्पिटल आगे आया!

Metro Plus

राजनीति में कड़े फैसले लेकर इंदिरा गांधी ने विश्व पटल पर बनाई अलग पहचान: कौशिक

Metro Plus

मजदूर दिवस पर धर्मबीर भड़ाना ने मजदूरों को बांटे कपड़े व मिठाई

Metro Plus