Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

विपुल गोयल ने दिया आप पार्टी और बसपा को जोरदार झटका! देखें कैसे?

विपुल गोयल के नेतृत्व में आप पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी और बसपा से लोकसभा प्रत्याशी रहे किशन ठाकुर को करवाया बीजेपी में शामिल
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने पहनाया दोनों को पटका किया शामिल।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 सितंबर:
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फरीदाबाद आगमन पर भारतीय जनता पार्टी को उस समय विपुल गोयल के नेतृत्व में बड़ी मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेन्द्र भाटी सहित सैंकड़ों आप कार्यकर्ता और बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे किशन ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने भाजपा का पटका पहनकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

इसका श्रेय फरीदाबाद विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को जाता है जिन्होंने उक्त दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल करा आप पार्टी और बसपा को जिले में बड़ा झटका देने का काम किया है। भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल की इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने के बाद फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदले नजर आएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विपुल गोयल ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए विधानसभा चुनावों में इसके प्रभाव पडऩे के संकेत दिए हैं। विपुल गोयल ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है और हरेन्द्र भाटी एवं किशन ठाकुर अपनी टीम के साथ हमारी विचारधारा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सभी युवा साथियों को भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान मिलेगा। देश ही नहीं बल्कि प्रदेश में पुन: एक बार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री के फरीदाबाद आगमन पर उमड़े जनसमूह ने साबित कर दिया है कि फरीदाबाद की जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

वहीं इस मौके पर भाजपा का दामन थामने वाले आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार भ्रष्टाचार में डूबती जा रही है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद निश्चित रूप से पार्टी कमजोर होगी। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ विचार-विमर्श करके यह फैसला लिया है कि देशहित में और हिन्दुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को लाना आवश्यक है। वह और उनकी पूरी टीम तन, मन, धन से फरीदाबाद में भाजपा का परचम लहराने का काम करेगी।

जबकि बसपा नेता किशन ठाकुर ने कहा कि विपुल गोयल एक स्वच्छ छवि के बेहतर नेता हैं। फरीदाबाद विधानसभा के लोग दिल से उनको प्यार करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है एक बार फिर विधायक और उसके बाद मंत्री बनकर प्रदेश के विकास को नई दिशा देने का काम करेंगे। कृष्णपाल गुर्जर एवं विपुल गोयल के नेतृत्व में भाजपा मजबूती की ओर बढ़ रही है। इस मौके पर किशन ठाकुर और हरेन्द्र भाटी के साथ रिंकु सिलानी, कुलदीप कौशिक, हेमंत कुमार, संदीप शर्मा सहित अनेक लोगों ने भाजपा ज्वाईन की।


Related posts

विधायक राजेश नागर विधानसभा में बिल्डरों पर क्यों गरजे? देखें!

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन के छात्रों व अध्यापकों ने स्वच्छ भारत अभियान से जुडऩे की शपथ ली।

Metro Plus

एनएसयूआई नेताओं ने स्वयं अपने खर्चे पर कॉलेज परिसर में कराई फॉगिंग

Metro Plus