Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आयुष्मान कार्ड जिससे अब तक 5 लाख रूपए तक का इलाज होता था, अब 10 लाख तक का इलाज लोगों को मिलेगा: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 सितंबर:
विपुल गोयल ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने भाई को न बख्शे, अपने भतीजे को ही न बख्शे वह जनता का क्या होगा। इसलिए ऐसे नेताओं से सावधान रहें, जिनका उद्वेश्य केवल धन बटोरना है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल नीलम मेट्रो गेट के पास मंजू गांधी एवं ओल्ड फरीदाबाद गढ़ी मोहल्ला में फौजी किशोर पाराशर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। विपुल गोयल का कार्यक्रम में पधारने पर फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

विपुल गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शिरकत करते हुए कहा कि विपुल गोयल हमेशा गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा हुआ है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है और तीसरी बार हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैट्रिक बनाने जा रही है। विपुल गोयल ने कहा कि अपना एक-एक वोट कमल के सामने वाला निशान दबाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। विपुल गोयल ने भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र दोहराते हुए कहा कि 2024 के घोषणा पत्र में घरेलू महिलाओं को प्रत्येक महिना 2100 रूपए देने का संकल्प लिया है। युवा बच्चे जो नौकरी करना चाहते हैं, उनको बिना किसी पर्ची-खर्ची के 2 लाख नौकरी देने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। आयुष्मान कार्ड जिससे अब तक 5 लाख रूपए तक का इलाज होता था, अब 10 लाख तक का इलाज लोगों को मिलेगा। इसके अलावा हमारी माता-बहनों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।

इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि 2014 के शासनकाल में मैंने क्षेत्र की प्रत्येग गली में टाइल लगवाई, सडकें बनवाई, लाइटें लगवाई। लेकिन, साथियों 2019 से 2024 तक मुझे पार्टी हाईकमान का आदेश मानना पड़ा और संगठन में रहकर मैंने पार्टी की सेवा की। लेकिन, आज पार्टी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है, इसलिए अपनी पूरी ताकत से अधिक से अधिक मतों से जिताकर मुझे विधानसभा भेजने का काम करें। आपकी वोट की ताकत ही मुझे हरियाणा में मंत्री बनाने का काम करेगी। उन्होंने वादा किया कि फरीदाबाद में विकास कार्य करने में न तो पहले कोई कसर नहीं छोड़ी और न ही अब छोडूंगा। विपुल गोयल ने कहा कि आपका आशीर्वाद रहा तो वादा करता हूं कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का परिदृश्य बदल दूंगा। मैं अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने आया हूं, न कि मेवा खाने। कुछ लोगों का उद्वेश्य केवल मेवा खाना है और इसी उद्वेश्य की पूर्ति के लिए वो राजनीति कर रहे हैं। लेकिन, आपका भाई आपका बेटा आपसे वादा करता है विकास के लिए आपको बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related posts

अवैध निर्माण: गांधी नोटों की गड्डियों की चकाचौंध ने बनाया अवैध निर्माणों को वैध!

Metro Plus

Haryana Urban Local Bodies Minister Mrs. Kavita Jain presiding over a meeting of officers of MCG

Metro Plus

सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करना पूरी तरह से सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी विक्रम सिंह

Metro Plus