Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आखिर DC विक्रम सिंह ने क्यों बंद करवाएं शराब के ठेके?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 3 अगस्त:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने अगले दो दिनों तक आठ शराब के ठेकों को बंद करवाया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नूंह प्रकरण के मद्देनजर लिया गया है। इस घटना के बाद समाज के विभिन्न समुदायों के लोगों, संगठन में विशेष रोष होने के कारण शराब के ठेकों को बंद करने आदेश दिए गए हैं।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान में व्यवस्था एवं सामाजिक परिस्थितियों के मद्वेनजर ग्त 2 अगस्त को मध्यरात्रि से बंद कराए गए शराब के ठेकों को अगले 2 दिन तक और बन्द करवाया गया है। इनमें मेवला महाराजपुर फ्लाईओवर सैक्टर-31, राजीव चौक सैक्टर-31, पल्ला व शराब ठेका सैक्टर-37 बाईपास रोड़ सराय, बाईपास रोड़ नजदीक किसान मजदूर कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद, जैतपुर रोड़, इस्माईलपुर पल्ला, गांव खोरी जमालपुर, धौज, शराब ठेका सैक्टर-48 नियर सोसायटी, एसजीएम नगर और एम.एस हरपाल नियर राम धर्म कांटा नीलम बाटा रोड़ शामिल है।

Related posts

सतीश फौगाट को चुना गया जिला वॉली-बॉल संघ का प्रधान

Metro Plus

ए.डी. स्कूल में धूम-धाम से मनाया गया 70वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

प्रदेश में पैराजंपिंग और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं पर फुल प्रुफ प्लान के साथ काम करें अधिकारी: विपुल गोयल

Metro Plus