Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी, नहीं तो होगी सख्त कार्यवाही: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 अक्टूबर:
भाजपा विधायक राजेश नागर ने दोबारा निर्वाचित होने के बाद एक्शन तेज कर दिया है। उन्होंने सैक्टर-16 स्थित रेस्ट हाउस में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को चल रहे विकास कार्यों को तेज गति देने के निर्देश दिए वहीं ठेकेदार की भी जमकर क्लास ली।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं विधानसभा स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में किसी के भी खिलाफ शिकायत पर सख्त कार्यवाही तय है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों को करने में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं है तो आप लोगों के स्तर पर होने वाली किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागर ने कहा कि भतोला से तिगांव तक बनाई जा रही फोरलेन रोड़ का काम अगले दो हफ्ते में पूरा करके दिया जाए जिससे कि लोगों को विकास कार्य का लाभ मिल सके। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें जिससे कि नए कार्यों को टेंडर में लगवाया जा सके। नागर ने कहा कि हमारी सरकार विकास को पसंद करने वाली सरकार है, जनता को उनके अधिकार देने वाली सरकार है। ऐसे में किसी प्रकार की रूकावट को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने मंझावली पर बन रहे पुल के काम की भी समीक्षा की और जल्द मौके पर मुआयना करने की बात कही। इसके अलावा तिगांव बल्लभगढ़ कंक्रीट रोड़ के निर्माण कार्य को फाइनल रूप देने के निर्देश दिए। नागर ने स्पष्ट कहा कि लोगों को विकास कार्य होते नहीं देखना है, उसकी सुविधा का लाभ लेना है और वह तब मिलेगी जब आप लोग उसे समय पर बना देंगे। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के ठेकेदारों को भी आड़े हाथ लिया। नागर ने कहा कि ऐसा काम हाथ में क्यों लेते हो, जब आप पर पूरा नहीं होता है। आप जल्द से जल्द अपने काम पूरे करवाइए अन्यथा आपके खिलाफ ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने विधायक राजेश नागर को आश्वासन दिया कि वह सभी कार्यों को तेजी से पूरा करवा रहे हैं।

Related posts

मानव रचना इलेक्ट्रिक वन @ EV को अपनाने वाला पहला विश्वविद्यालय बना!

Metro Plus

खास मकसद के लिए होती है महापुरुषों की शहादत: लखन सिंगला

Metro Plus

मानव सुपर-21 आई.आई.टी कोचिंग सेन्टर के पांच छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त की

Metro Plus