Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

निगमायुक्त के समाधान शिविर में प्रॉपर्टी ID, पानी-सीवरेज, सड़कें व सफाई संबंधित समस्याओं का होगा निपटान! देखें कैसे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 अक्टूबर:
निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास की अध्यक्षता में आज निगम मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आमजन की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के लिए लगाए गए इस शिविर में निगम मुख्यालय से 16 शिकायतें, ओल्ड जोन से 10 शिकायतें, बल्लबगढ़ जोन से 19 शिकायतें तथा ग्रेटर फरीदाबाद से 2 शिकायतें प्राप्त हुई।

समाधान शिविरों में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया तथा प्रार्थियों ने भी अपनी संतुष्टि व्यक्त की। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, पानी-सीवरेज, सड़कें व सफाई संबंधित शिकायत प्राप्त हुई जिसके लिए वहां संबंधित अधिकारीगणों को निर्देश दिए गए कि वे उक्त शिकायतों का निपटान शीघ्र अति शीघ्र करे। वहीं समाधान शिविर में आए प्रार्थियों की शिकायतों को जिन्हें लिखने में परेशानी हो रही थी, उनकी शिकायतों को नगर निगम के कर्मचारियों की सहायता से लिखवाकर व पूरे दस्तावेज लगाकर समाधान भी मौके पर करवाया गया।

इसके अलावा बल्लबगढ़ जोन में संयुक्त आयुक्त कर्ण, ओल्ड जोन में संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार और ग्रेटर फरीदाबाद में संयुक्त आयुक्त कुमारी द्विजा की अध्यक्षता में सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आमजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाऐं जैसे-पीने के पानी, कुर्सियों आदि की सुविधा का प्रबन्ध भी किया गया।

निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लगने वाले समाधान शिवरों में निर्देश दिए है कि वे जनता की शिकायतों को शांतिपूर्वक सुने और सभी शिकायतकर्ताओं विशेष तौर पर वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों तथा महिलाओं का सम्मान करते हुए उनकी शिकायतों का निवारण करें।

Related posts

गरीब व मध्यमवर्गीय विरोधी और अमीर हितैषी है बजट: सुमित गौड़

Metro Plus

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गांव अटाली में पहुंचकर शहीद नायक संदीप कुमार को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यासागर इंटरनेशनल के बच्चों ने दिया साक्षरता का संदेश

Metro Plus