Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के बच्चों ने गुरू नानक जयंती पर मनाया उत्सव!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 नवंबर:
सिख धर्म के अनुयायियों के लिए गुरू नानक जयंती एक विशेष महत्व रखती है। इस अवसर पर एफएमएस किडीज विंग ने गुरूद्वारा सिंह साहिब, सैक्टर-15, फरीदाबाद का दौरा किया। गुरूद्वारे के ग्रंथी ने गुरू नानक देव जी के जीवन का महत्व समझाया और बच्चों को उनकी शिक्षाओं और मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने गुरू नानक देव जी के शांति, एकता, भाईचारा और करूणा के संदेश पर प्रकाश डाला। बच्चों ने शबद कीर्तन कर इस दिन को मनाया।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि सिख धर्म के अनुयायियों के लिए गुरू नानक जयंती एक विशेष महत्व रखती है। गुरू नानक जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के सबसे पहले गुरू थे। उनका जन्म कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन को ही उनके जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे गुरू नानक जी का प्रकाश उत्सव भी कहा जाता है।

Related posts

भारत विकास परिषद् संस्कार ने किया मेधावी बच्चों, सहयोगी अध्यापकों को सम्मानित

Metro Plus

राजकीय कन्या विद्यालय नं.-5 में मनाया गया लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस

Metro Plus

थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों को हर वर्ष करीब तीस लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता : हरीश रतरा

Metro Plus