Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

K.L महता दयानंद पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 15 नवंबर:
के .एल महता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू ग्राउंड में बाल दिवस का आयोजन 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन और नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों के प्रति नेहरू जी के प्रेम और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक बातें साझा कीं।

विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें नृत्य, गीत, और नाटक शामिल थे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

बाल दिवस का मुख्य आकर्षण फैंसी ड्रेस था, जिसमें बच्चों ने चंद्रयान-3 एटीएम मशीन, प्यासा कोआ आदि ड्डबनकर सभी का मन मोह लिया

समापन समारोह में प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। यह दिन बच्चों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और प्रेरणा का एक अनूठा संगम था।

Related posts

रोटरी क्लब अरावली द्वारा 27 आधुनिक मशीनों को सेन्टर में स्थापित किया गया

Metro Plus

प्रदेश के सभी नागरिक मेरा परिवार और परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा करना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

Metro Plus

DGP मनोज यादव ने पुलिसकर्मियों से कहा, वे जनसेवा में समर्पित होते हुए अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Metro Plus