Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

इंदिरा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: आफताब अहमद

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Nuh (Mewat) News, 20 नवंबर:
जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर पीसीसी सदस्य चौधरी महताब की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम स्वर्गीय इंदिरा गांधी को खिराज अकीदत पेश दी गई।

इस मौके पर आफताब अहमद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी को विश्व में आयरन लेडी के रूप में जाना जाता था। उनके कार्यकाल में बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ। भारत के विकास के लिए इन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले अपने कार्यकाल में लिए, देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राण तक इन्होंने न्योछावर कर दिए।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश को कई चुनौतियों का सामना करने में मदद मिली। गरीबी हटाओ अभियान चलाकर देश से गरीबी हटाने का प्रयास किया।

आफताब अहमद ने कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में ही भारत ने पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को एक अलग देश के रूप में स्थापित किया। कहा कि उन्होंने भारत की विदेश नीति को भी मजबूत किया और देश को विश्व समुदाय में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

इस मौके पर आफताब अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत को एक सशक्त देशों की श्रेणी में लाकर खड़ा किया। देश की प्रगति खासकर हरित क्रांति लाने में उनका देश के प्रति बहुमूल्य योगदान रहा, अपनी इच्छाशक्ति और साहस के साथ देश को रक्षा क्षेत्र में शिखर पर लेकर गई। महताब अहमद ने कहा कि देश को परमाणु हथियारों से संपन्न करने में इंदिरा गांधी जी का विशेष योगदान रहा था।

इस मौके पर आफताब अहमद ने कहा कि 1966 में हरियाणा प्रदेश का गठन भी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कलम से हुआ था। आज जो प्रदेश विकास और खुशहाली की तरफ तेजी से अग्रसर हुआ ये इंदिरा गांधी की ही विकासशील सोच का नतीजा रहा है।

Related posts

गबन: वैश्य मॉडल स्कूल की प्रबंधकारिणी समिति के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, फरीदाबाद के भी कई स्कूल निशाने पर

Metro Plus

जनता को बड़ी राहत गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

Metro Plus

हजारों लोगों की महापंचायत में भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने दिया महेन्द्र प्रताप को खुला सर्मथन

Metro Plus