Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS INTERNATIONAL SCHOOL को बेस्ट स्कूल के एफ.ए. पी. नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 20 नवंबर:
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एंड एसोसिएशन ऑफ पंजाब के तत्वाधान में चंडीगढ़ में आयोजित एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एस.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद को बेस्ट स्कूल के एफ.ए. पी. नेशनल अवार्ड और विद्यालय की प्रधानाचार्या कृष्णा मिश्रा और एफ .ए .पी. नेशनल अवार्ड के बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2024 के एफ.ए.पी. नेशनल अवार्ड दिए गए। कृष्णा मिश्रा के उत्तम मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह एक शानदार उपलब्धि है, जो विद्यालय को एक सर्वोत्तम शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित करती है। शहर और विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए यह एक बहुत ही गौरवशाली क्षण है।

इस अवसर पर विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल, मैनेजर तेजप्रकाश पांडे और विद्यालय के स्टॉफ के समस्त सदस्यों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर कर प्रधानाचार्या कृष्णा मिश्रा को बहुत-बहुत बधाई दी और आगे ऐसी ही और उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

उद्योगों में आ रही PNG लाइन, इनपुट क्रेडिट, वेट रिफंड आदि समस्याओं का मुद्दा उठाया DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने।

Metro Plus

हार्डवेयर मामले में MCF व प्रशासनिक अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, विजिलेंस ने की FIR दर्ज

Metro Plus

सैन्ट सीएलआर द्वारा कराए गए डांस कम्पीटीशन में रही डांसरों की धूम

Metro Plus