Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

फरीदाबाद-गुरूग्राम की सब्जी मंडियां होंगी शिफ्ट, CM नायब सैनी का बड़ा फैसला

CM नायब सैनी का सख्त संदेश: सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Chandigarh, 4 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाली सड़कें नार्म अनुसार बनाई जाएं। गुणवता के मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कोई भी सड़क टूटी नहीं रह जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण हॉट एवं परचेज सेंटर बनाने, सड़के बनाने तथा उनके रख-रखाव करने, फसलों के गेट पास जारी करने, एग्रोमॉल, मंडियों में सफाई व्यवस्था, पैक हाउस एवं कोल्ड स्टोरेज, अटल कैंटीन, संकल्प पत्र विजन 2047 आदि को लेकर विस्तार से समीक्षा की।

CM ने कहा कि प्रदेश के 12 स्थानों पर ग्रामीण हॉट एवं परचेज सेंटर बनाने के लिए पहचान कर ली गई है। इन पर 30-35 लाख रूपए की लागत से शैड बनाए जाएगें। इसके अलावा खंड स्तर पर भी हॉट सेंटर बनाने का कार्य किया जाएगा। इनमें स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ एवं किसान भाग लेकर आजिविका के साधन बढ़ाने के लिए एवं अपनी फसलों एवं अन्य उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।

CM ने कहा कि सभी अनाज मंडियों में सफाई व्यवस्था की उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा मंडियों में नाले, शैड एवं ग्राउण्ड में भी सफाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में सफाई को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल एवं नारनौल में कोल्ड स्टोरेज एवं पैक हाउस बनाए जाएगें। इनके लिए टैंडर अलाट किए जा चुके हैं।

गुरूग्राम, फरीदाबाद की सब्जी मंडी को किया जाएगा शिफ्ट:-

CM ने कहा कि रोहतक के एग्रो मॉल को उपयोग में लिया जाने लगा है। इसके अलावा करनाल, पानीपत और पंचकूला के एग्रो मॉल के लिए भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा पिंजौर की सेब मंडी के लिए भी जल्द ही टैंडर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम की मंडी को शहर के भीड़ वाले स्थान से कालियावास की 22 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाने वाली फूल मंडी में सब्जी मंडी को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद की सब्जी मंडी को भी जल्द ही बाहर शिफ्ट किया जाएगा।

10 मंडियो में जल्द ही खोली जाएंगी अटल केंटीन:-

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किन्नु फसल की गुणवता बढ़ाने पर बल दिया जाए तथा पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए किन्नु के व्यापार और प्रोसेसिंग के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 93 मंडियों में मजदूरों के लिए अटल केंटीन खोली गई हैं तथा 10 अन्य मंडियो में भी केंटीन खोलने का कार्य जल्द ही किया जाएगा ताकि मंडियों में आने वालों को आसानी से उचित दर पर अच्छा और सस्ता भोजन सुलभ हो सके।

CM ने कहा कि मंडियों में सही माप तोल के लिए इलेक्ट्रोनिक वजन मशीने लगाई गई हैं। इसके अलावा किसानों के लिए बिक्री हेतू सभी फसलों का एक गेट पास जारी करने की सुविधा सुलभ करवाई गई है। राज्य की 108 मंडियों में इलेक्ट्रोनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल के साथ सम्पूर्ण एकीकरण किया गया है।

CM ने कहा कि सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सभी मंडियों में लगे शैडों पर नवीनतम तकनीक वाले सोलर पैनल लगाए जाएं। मंडियों में उपयोग होने वाली बिजली के अतिरिक्त बिजली को पावर ग्रिड को भेजा जाए। इससे मंडी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनेंगी और प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार अधिक बिजली का भी उत्पादन होगा।

ग्रामीण सुधार योजना से 10970 सड़कों का रख-रखाव:-

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सुधार योजना के तहत 10970 ग्रामीण सड़कों का रख-रखाव किया जा रहा है। इसके अलावा 1680 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 1157 सड़कों की 3300 किलोमीटर का कार्य भी किया गया है। शेष सड़कों का कार्य आगामी समय में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 करम के 1837 किलोमीटर की लंबाई के 609 खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने कार्य किया गया है तथा 127 किलोमीटर के रास्तों का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, एसीएस विजेन्द्र सिंह, प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Saraswati Global School में सिंगापुर से आए मेहमानों ने इंटरनेशनल स्कूलों में अपनाए जाने वाले टिप्स शेयर करे

Metro Plus

अब विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को मिलेगी 5 लाख रूपये तक की स्कॉलरशिप

Metro Plus

कांग्रेसी विधायक हुड्डा का आदमी तस्करी की हेरोईन के साथ गिरफ्तार!

Metro Plus