Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कब तक तैयार होगा मंझावली यमुना पुल? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 31 दिसंबर:
हरियाणा सरकार के मंत्री एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने मंझावली यमुना तट पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि 26 जनवरी तक यह पुल पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य का दौरा किया और निर्माण में आ रही देरी के कारणों को जाना। उन्होंने अधिकारियों से पता किया कि इसमें कहां क्या दिक्कत आ रही है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब यह निर्माण अंतिम चरण में है और अगले महीने 26 जनवरी तक आवागमन के लिए दोनों लाइन खोल दी जाएंगी। फिलहाल इस पुल पर एक लाइन पर आवाजाही चालू है और नोएडा की तरफ उतारने का काम फाइनल स्टेज पर है। राजेश नागर ने कहा कि निर्माण कार्य में कई वजह से देरी हुई है जिसमें एनजीटी द्वारा समय-समय पर लगाई गई रोक और यमुना में बाढ़ के कारण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को यह भी ताकीद दी है कि यदि ठेकेदार या किसी अन्य की कोई कमी पाई जाए तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

इस मौके पर राजेश नागर ने बताया कि यह पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, उनकी विधानसभा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। जिससे दो शहर नहीं बल्कि दो राज्य आपस में मिलने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि निर्माण में देरी की एक वजह जनसंख्या के अनुपात में पुल निर्माण के डिजाइन में बदलाव करना भी रहा है। जिसके अंतर्गत पुल की ऊंचाई और चौड़ाई दोनों में बढ़ोतरी की गई है। एक बार तो निर्माण होने के बाद पिलर तोड़े गए हैं और दोबारा बनाए गए हैं। इसमें समय और पैसे दोनों का खर्च बढ़ा है लेकिन इसके बन जाने के बाद अगले कई दशकों तक लाखों लोग इसका लाभ ले पाएंगे। वहीं फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरी सिमट जाएगी। उन्होंने बताया कि सुखद यह है कि तमाम दिक्कतों के बाद अब यह पुल जल्द ही जनता को मिल जाएगा।

Related posts

टेलीफोन का अधिक बिल या बिल संबंधी शिकायत है तो, फरीदाबाद में लग रहा है खुला दरबार! जाने कब?

Metro Plus

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान बना शहर का पहला कैशलेस शैक्षणिक संस्थान

Metro Plus

अग्रवाल समिति के काव्य समारोह में कवियों ने जमकर रंग बिखेरे!

Metro Plus