Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

Surajkund Mela हमारी सांस्कृतिक विरासत को अंर्तराष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में निभा रहा है अहम भूमिका: कला रामचंद्रन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 07 जनवरी:
हरियाणा प्रदेश अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को सहेजे है और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की पावन धरा पर लगने वाला सूरजकुंड मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत को अंर्तराष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह कहना है हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन का। वे आज 38वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले @ Surajkund Mela की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ राजहंस होटल सभागार में समीक्षात्मक बैठक ले रही थी। गौरतलब है कि फरीदाबाद जिले में स्थित सूरजकुंड परिसर में आगामी 7 से 23 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले के आयोजन की जिम्मेवारी प्रभावी रूप से निभा रहज्ञ है। उन्होंने बताया कि इस बार 38वें सूरजकुंड अंर्तर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले Surajkund Mela में उड़ीसा व मध्यप्रदेश थीम स्टेट हैं और बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन हैं और नार्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन मेले का कल्चरल पार्टनर है। साथ ही दिल्ली मेट्रो टिकटिंग पार्टनर रहेगा।

उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेला Surajkund Mela पूर्ण रूप से डिजिटलाइज्ड रहेगा और मेले से जुड़े हर पहलू की जानकारी सूरजकुंड मेला डॉट कॉ डॉट इन पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सूरजकुंड मेले को भव्य ढंग से मनाने के लिए सभी तैयारियां प्रभावी रूप से की जा रही हैं और 7 से 23 फरवरी के बीच मेले के दौरान जहां हरियाणवी संस्कृति का संप्रेषण अन्य राज्यों व बिम्सटेक देशों तक पहुंचेगा, वहीं वहां की संस्कृति से भी रूबरू होने का अवसर हरियाणावासियों को मिलेगा।

अधिकारियों के साथ बातचीत में प्रधान सचिव द्वारा विभागीय स्तर पर सभी अधिकारियों को मेले के संदर्भ में किए जाने वाले प्रबंधों बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आयोजित हो रहा यह सूरजकुंड मेला आज पूरे विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर चुका है। ऐसे में हमें पूरी जिम्मेवारी के साथ मेले के सफल आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में अपने विभाग से संबंधित सभी व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून, हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी सुनील कुमार, डीसीपी हेडक्वार्टर अभिषेक जोरवाल, डीसीपी जसलीन कौर, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के नोडल अधिकारी एवं एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम अमित मान, शिखा, मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार, पर्यटन निगम की ओर से मेला प्रबंधक यूएस भारद्वाज व एजीएम हरविंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

समाजसेवी अरूण शर्मा ने मनाया क्रिसमिस उत्सव

Metro Plus

Delhi Scholars International School में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की और भी ध्यान दिया जा रहा है: जसलीन कौर

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal with Punjab Deputy Chief Minister Mr. Sukhbir Singh Badal

Metro Plus