Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कब से कब तक लगेगा सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 जनवरी:
आगामी 7 फरवरी से शुरू होने वाला सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला इस बार भी अन्य वर्षों की तरह ज्यादा भव्य व विशाल होगा। 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की तैयारियों को लेकर डीसी विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सूरजकुंड मेला हमारे देश की मजबूत सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे में हमें मेले में किसी भी तरह की तैयारियों को लेकर कमी नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार 38 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में उड़ीसा व मध्यप्रदेश थीम स्टेट हैं और बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, इंडियाएम्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन हैं और नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन मेले का कल्चरल पार्टनर है, साथ ही दिल्ली मैट्रो टिकटिंग पार्टनर रहेगा। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेला पूर्ण रूप से डिजिटलाइज्ड रहेगा और मेले से जुड़े हर पहलू की जानकारी सूरजकुंडमेला डॉट कॉ डॉट इन ;ेनतंरानदकउमसंण्बवण्पदद्ध पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सूरजकुंड मेले को भव्य ढंग से मनाने के लिए सभी तैयारियां प्रभावी रूप से की जा रही हैं और 7 से 23 फरवरी के बीच मेले के दौरान जहां हरियाणवी संस्कृति का संप्रेषण अन्य राज्यों व बिम्सटेक देशों तक पहुंचेगा वहीं वहां की संस्कृति से भी रूबरू होने का अवसर हरियाणा वासियों को मिलेगा।

डीसी ने निर्देश दिए कि मेले में सफाई, सडकों की व्यवस्था, लाईटिंग, बिजली की व्यवस्था, शौचालयों सहित सभी सुविधाएं समय रहते व्यापक हों। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां समय से पूरी कर लें। इस अवसर पर मेला के नोडल अधिकारी एवं एडीसी साहिल गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

NIT में अवैध जुआ अड्डे का भंडाफोड़, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Metro Plus

The Prime Minister, Mr. Narendra Modi unveiling the Logo & Tagline of AMRUT at the launch of the Smart Cities Mission.

Metro Plus

नर्सिंग होम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया जागरूक।

Metro Plus