Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रोपर्टी टैक्स रिकवरी के लिए की जाने वाली सीलिंग की कार्यवाही का असर लाने लगा रंग!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 जनवरी:
नगर निगम फरीदाबाद के एडिशनल कमिश्नर स्वप्लिन रविंद्र पाटील द्वारा प्रोपर्टी टैक्स की रिकवरी के लिए की जाने वाली सख्ताई का असर अब लोगों में दिखने लगा है। इसी डर का परिणाम था कि नगर निगम के कराधान विभाग एनआईटी जोन-2 की टीम जब सीलिंग की कार्यवाही करने पहुंची तो मौके पर ही कुछ मकान मालिकों ने अपनी प्रोपर्टी टैक्स की राशि को चेक अथवा आरटीजीएस के माध्यम से नगर निगम में जमा कर दिया।

बता दें कि नगर निगम के सभी जोन में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों द्वारा प्रोपर्टी टैक्स की रिकवरी के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सीलिंग की कार्यवाही की जा रही हैं, उसी की वजह से प्रोपर्टी मालिकों ने नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराना शुरू कर दिया है।

बता दे कि पिछले सप्ताह नगर निगम फरीदाबाद के एडिशनल कमिश्नर स्वप्लिन रविंद्र पाटील ने बल्लभगढ़, एनआईटी और ओल्ड जोन के अधिकारियों की निगम मुख्यालय पर बैठक ली थी और बकाया प्रौपर्टी टैक्स मालिकों पर नोटिस भेजकर सीलिंग के निर्देश दिए थे। नोटिस पहुंचाने और सीलिंग की कार्यवाही होने का असर अब लोगों में दिखाई देने लगा है।

निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास ने लोगों से टैक्स जमा कराने की अपील करते हुए कहा है कि नगर निगम को प्राप्त होने वाला यह टैक्स शहर के विकास के लिए प्रोपर्टी मालिकों से लिया जाता है, इसलिए यदि समय पर टैक्स जमा होगा तो शहर का विकास भी तेज गति से होगा।

Related posts

देश के विकास के लिए मोदी को जिताना है: जगदीश भाटिया

Metro Plus

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को रियायती शिक्षा को लेकर भाजपा विधायक संतोष यादव ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया

Metro Plus

रोटरी क्लब एनआईटी ने पौधारोपण कर लगाए आयुर्वेदिक प्रजातियों के पौधे

Metro Plus