Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शहरवासियों से अपील नालियों के ऊपर न बनाए चबूतरे, सफाई में आती है अड़चन: गौरव आंतिल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 जनवरी:
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के दिशा-निर्देशों पर निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में लगाए जाने वाले समाधान शिविर में निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव आंतिल ने शिकायत लेकर आने वाले लोगों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जल्द निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार जनसेवा के लिए ऐतिहासिक जन समर्पित कार्य किए जा रहे हैं। प्रत्येक उपमंडल स्तर और नगर निगम जॉन में यह समाधान शिविर हर कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक लगाए जा रहे हैं, जिसमें आम जन लाभ उठा रहे हैं।

निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव आंतिल ने बताया कि समाधान शिविर में आई नालियों के ऊपर पक्के चबूतरे बनाने और नालियों का पानी अवरूद्ध करने, अतिक्रमण, सीवर ओवरफ्लो, पानी और सफाई से संबंधित शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों द्वारा समाधान करवाया जा रहा है। सीवर ओवरफ्लो की बल्लभगढ़ से आई शिकायत का समाधान किया गया और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर जेटिंग मशीन भेज कर सीवर ओवर फ्लो की समस्या से लोगों को राहत भी दिलवाई है। प्रशासन का मुख्य उद्वेश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ताओं को उसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ताकि समाधान शिविर का उद्वेश्य पूरा हो सके। सरकार के निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों को पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र गर्ग, चीफ इंजीनियर बीके कर्दम, एसई ओमवीर सिंह, एक्सईन नितिन कादियान, एक्सईन पदम भूषण, सीनियर आर्किटेक्ट बीएस ढिल्लो,जड़टीओ विकास कन्हैया, एफएमडीए से एसडीओ नवल सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Related posts

मानव रचना करेगा आज से शहर को राममय, मोरारी बापू करेंगे श्रीराम कथा

Metro Plus

हड़ताल समाप्त कर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करें कर्मचारी : मोहम्मद साइन

Metro Plus

प्रेम रसोई के साथ-घर जैसे खाने का स्वाद, करें Online ऑर्डर

Metro Plus