Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के ड्राइवरों को नवोदय प्रोजेक्ट के तहत मिली ट्रेनिंग

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 5 दिसंबर:
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के द्वारा बस ड्राइवरों के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन (आईआरटीई) के सहयोग से किया। इस प्रोग्राम में फरीदाबाद के मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के बस ड्राइवरों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित किया गया। यह प्रोग्राम करियर डिवेलपमेंट सेंटर (सीडीसी) के द्वारा चलाए जाए रह नवोदय प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया।
मानव रचना के फाउंडर चेयरमैन डॉ० ओपी भल्ला के समाज के उत्थान के साथ नवोदय प्रोजेक्ट की शुरुआत की जून में की गई थी, अब अपने दूसरे चरण में नवोदय प्रोजेक्ट स्पोर्ट स्टाफ की सर्वांणीम विकास पर काम कर रहा है। नवोदय प्रोजेक्ट के तहत एक दिवसीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का आयोजन आईआरटीई फरीदाबाद में किया गया। इसमें सैक्टर-14 चार्मवुड व सैक्टर-21 सी स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के करीब 22 ड्राइवरों ने इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया व अपनी जिम्मेदारियों के बारे में समझा। उन्होंने आईआरटीई के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों के साथ एक अच्छे ड्राइवर की भूमिकाओं को समझा।
इस मौके पर एमआरईआई के ट्रस्टी डॉ० एमएम कथूरिया, एमआरआइयू के वाइस चांसलर डॉ० एनसी वाधवा व एमआरयू के वाइस चांसलर डॉ० संजय श्री वास्तव मौजूद रहे।
PIC 2

Related posts

बडख़ल हलके के विकास कार्यों को लेकर सीपीएस सीमा त्रिखा ने ली अधिकारियों की बैठक

Metro Plus

फरीदाबाद में बनने जा रहा विश्व स्तर का इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर: CM नायब सिंह सैनी

Metro Plus

विपुल गोयल हुए ओर मजबूत, जजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन!

Metro Plus