Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

HSGPC के चुनावों के लिए जारी मतदाता सूची में खामियां! क्या वोट डाल पाएंगे मतदाता?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 17 जनवरी
: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी @ HSGPC के चुनावों के लिए प्रशासन द्वारा Ward-40 की जो मतदाता सूची तैयार की गई है, उसमें कई कमियां/खामियां देखने को मिल रही है। इस लिस्ट में किसी का नाम गलत है तो किसी का फोटो, उम्र और पता ही गलत है। इसको लेकर सिख मतदाताओं में संशय बना हुआ कि वो HSGPC के चुनावों में वोट डाल भी पाएंगे या नहीं।

वहीं चुनावों से सम्बंधित जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी का उक्त खामियों को लेकर कहना है कि मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम, उम्र, पते और फ़ोटो गलत हैं या जो खामियां रह गई हैं वो उनसे संबंधित दस्तावेज ले जाकर DC ऑफिस में जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन चुनावों के लिए जिला उपायुक्त ने HSVP की एस्टेट ऑफिसर गौरी मिड्डा को नोडल अधिकारी बनाया हुआ है जबकि संबंधित SDM ARO हैं।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक उक्त चुनावों के लिए हरियाणा के गुरुद्वारा इलेक्शन कमिश्नर के दिशा-निर्देशों पर बनी तीन सदस्यीय कमेटी आपत्ति संबंधी दस्तावेजों को चेक कर मतदाता सूची में हुई गलतियों को ठीक करने का काम करेगी।

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा HSGPC के 19 जनवरी को होने वाले चुनावों के लिए तैयार की
गई मतदाता सूची पर सवाल उठ रहे थे कि जिला प्रशासन द्वारा तैयार मतदाता सूची में कहीं उम्र गलत तो कहीं बच्चे की फ़ोटो लगी मिली। इस खबर को मैट्रो प्लस से प्रकाशित किया था।

बता दें कि आगामी 19 जनवरी को HSGPC के चुनाव होने हैं जिसमें फरीदाबाद सहित पलवल और मेवात जिले के सिख मतदाता वोट डालेंगे। वार्ड -40 में कुल 6 उम्मीदवार हैं जिनमे से केहर सिंह ने तो अपना समर्थन रंजोत सिंह @ Sunny को दे दिया है जबकि चुनावों में मुख्य मुकाबला सरदार मोहन सिंह और रणजीत सिंह राणा में बताया जा रहा है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और सुरजीत सिंह बांगा भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। –क्रमश:

Related posts

Innerwheel क्लब द्वारा जन्माष्टमी का त्यौहार अलग ही अंदाज में मनाया गया

Metro Plus

उपायुक्त यशपाल ने साइकिल चलाकर फरीदाबाद के नागरिकों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

Metro Plus

जेसी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा छात्र चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Metro Plus