Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मेडिकल स्टोर पर नहीं हुए CCTV कैमरे तो होगी उचित कार्यवाही! देखें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 24 जनवरी:
युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से गुप्त कार्यवाही करें यह निर्देश डीसी विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में एनकोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहे।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर के अन्दर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे है या नहीं प्रत्येक सप्ताह चैकिंग करके सुनिश्चित करें। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाने वाले मेडिकल स्टोर संचालको पर कार्यवाही करें। जिले में नशा करने वालों और नशीले पदार्थ बेचने वालों की गंभीरता से निगरानी करना सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी नशा पुनर्वास केंद्रों की जांच करें। वहां भर्ती मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी न आए और जो लोग वहां से इलाज कराके जा चुके है उनके बारे में भी समय समय पर जानकारी ले कि कहीं वह दोबारा नशा तो नहीं कर रहे।

डीसी ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के बारे में जागरूकता फैलाने और जनता को संवेदनशील बनाने में शिक्षा विभाग और ड्रग कंट्रोल सेल की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रशासनिक अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर पूरी मुस्तैदी, जिम्मेवारी एवं दायित्व के साथ अपने कर्तव्य को निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए कहा कि अधिकारी बच्चों को जागरूक करने के लिए उचित कदम उठाए और अगर कहीं से नशे के खिलाफ शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नशा रोकने के लिए कृतसंकल्प है।

बैठक में एसीपी महेश श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

डिप्रेशन से बचने के लिए दौडऩा जरुरी: डॉ० रोहित गुप्ता

Metro Plus

अब नागरिक स्वयं अपना परिवार पहचान-पत्र का डाटा संपादित व संशोधित कर सकेंगे: उमाशंकर

Metro Plus

स्कूल वैन में छात्रों को ठुंस-ठुंस कर भरने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा!

Metro Plus