Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

के.एल.महता दयानंद में मनाया गया आर्य समाज स्थापना दिवस!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 जनवरी:
महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान में के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल नेहरू ग्राउंड के प्रांगण में आर्य समाज स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ-हवन से किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षण संस्थान के चेयरमैन आनंद मेहता तथा आर्य केंद्र सभा के गणमान्य सदस्य पधारे। के.एल. महता के विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने अपने भजनों के द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक महात्मा कन्हैया लाल महता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर श्रीमती टुटेजा ने संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित होने के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर के.एल. शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष आनंद मेहता ने संस्थान के गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद दिया। संस्थान से जुड़ी सभी महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालयों के शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में मानव शास्त्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते बताया कि किस प्रकार उनके विचार हमारे जीवन में एक प्रेरणा स्रोत का कार्य कर सकते हैं ।

Related posts

बिल्डरों से पीडि़त लोगों की कानूनी कार्यवाही में नि:शुल्क मदद करेंगे एडवोकेट राजेश तेवतिया

Metro Plus

रैडक्रास सचिव डीआर शर्मा को दी शहर के लोगों ने भावभीनी विदाई

Metro Plus

सावित्री पॉलिटेक्निक ने धूमधाम से मनाई फेयरवैल पार्टी

Metro Plus