Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

समाधान शिविर में SDM शिखा ने किया जन-समस्याओं का समाधान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जनवरी:
समाधान शिविर में सोमवार को एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम शिखा ने समाधान शिविर में आई शिकायतों में से का अधिकांश का मौके पर ही निदान किया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है।

एसडीएम शिखा ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए लग रहे समाधान शिविर में आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा भी निरंतर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की निगरानी भी की जा रही है।
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में फरीदाबाद जिले में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।

Related posts

हनुमान जयंती 2026: मेहंदीपुर बालाजी धाम में लगती है ‘भूत-प्रेतों की कचहरी’, अर्जी के बाद सुनाया जाता है फैसला

Metro Plus

पीयूष ग्रुप के मालिकों के खिलाफ भगवान ने कराया मुकदमा दर्ज

Metro Plus

महावारी/पीरियड्स के दौरान किशोरियों को घबराने की जरूरत नहीं: SDM अपराजिता

Metro Plus