Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

K.L. महता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 28 जनवरी:
के.एल. महता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 नेहरू ग्राउंड में प्रतिवर्ष की तरह गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर गीता यादव ने विद्यालय के छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा गणतंत्र की 76वीं वर्षगांठ पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। वो संविधान जो आज भी भारत की आत्मा है। हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है। विद्यार्थियों को अपने संविधान और अपने देश की रक्षा के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर गीता यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है। इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया। गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है। यह हमें एक बेहतर भारत बनाने के लिए काम करने के लिए भी प्रेरित करता है। हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ा सकते हैं।

Related posts

Dr. Sumita Misra addressing a press conference organized to announce the 3rd edition of Chandigarh

Metro Plus

SDM अपराजिता ने कोविड-19 के बचाव के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मीठा शरबत पिलाकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई

Metro Plus