Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

खुले में गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग करने पर निगम की सफाई विभाग की टीम ने लगभग 171 चालान किए!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 29 जनवरी:
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा अलग-अलग जॉन में सफाई विभाग द्वारा खुले में गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित दो दिन में लगभग 171 चालान किए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के मिशन को पूरा करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी दिशा में नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के मार्गदर्शन में फरीदाबाद नगर निगम के सफाई विभाग द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है और नियम तोड़ने वाले लोगों पर कार्यवाही भी की जा रही है।

गौरतलब रहे कि सफाई विभाग द्वारा अलग-अलग जॉन में निगम की सफाई विभाग की टीम ने लगभग 171 चालान किए हैं। इन चालानों में खुले में गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग और अन्य कई प्रकार के चालान किए गए हैं।

नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम विभाग लोगों से अपील करता है कि खुले में जगह-जगह कूड़ा न डालें और प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग से बचे, ताकि फरीदाबाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

Related posts

सरकार की स्ट्राइव योजना में भागीदार है DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन: मल्होत्रा

Metro Plus

बलजीत कौशिक व आनन्द कौशिक ने सैक्टर-9 में पौधरोपण करके मनाया 49वां जन्मदिन

Metro Plus

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल ने चार्मवुड में छोटा भीम और दोस्तों के साथ परिवार पर्व मनाया

Metro Plus