Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

SRS के डॉयरेक्टर विनोद गुप्ता @ काके BP गैस एजेंसी वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Ballabgarh, 31 जनवरी:
लोगों के साथ प्लॉट/फ्लैट बेचने के संबंध में धोखाधड़ी के आरोपी SRS के डॉयरेक्टर विनोद गुप्ता उर्फ काके को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विनोद गुप्ता उर्फ काके की चावला कालोनी में भारत पैट्रोलियम BP की विनोद गैस एजेंसी भी है जहां बैठकर विनोद काके उक्त कार्यों का अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक SRS के डॉयरेक्टर विनोद गुप्ता उर्फ काके के खिलाफ धोखाधड़ी के 24 मामले दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस कमिश्रर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अपराधिक मामलो में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धर-पकड़ के दिशा-निर्देश दिए हैं जिसके तहत कार्यवाही करते हुए आर्थिक अपराध शाखा EOW सेंट्रल द्वारा SRS के डॉयरेक्टर विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि SRS Group द्वारा NCR फरीदाबाद हरियाणा में लोगों के साथ प्लॉट/फ्लैट बेचने के संबंध में धोखाधड़ी करने पर SRS Group के विरूद्व फरीदाबाद जिले के विभिन्न थानों में मामले FIR पंजीकृत किए गए है। इन मामलों की जांच आर्थिक अपराध शाखा EOW फरीदाबाद के द्वारा की जा रही है। SRS लिमिटेड SRS ग्रुप की मुख्य कंपनी है जिसके खातों में धोखाधड़ी कर पैसा लिया गया था।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक थाना सैक्टर-31 के 4 मामलों में कार्यवाही करते हुए आर्थिक अपराध शाखा सेन्ट्रल ने क्राईम ब्रांच सैक्टर-30 की मदद से आरोपी SRS के डॉयरेक्टर विनोद गुप्ता उर्फ काके निवासी सैक्टर-14 को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक विनोद गुप्ता उर्फ काके ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा लोगों को गुमराह करके फिक्स डिपोजिट यानि FD पर बैंक से अधिक ब्याज देने व सस्ते दामों पर प्लॉट/फ्लैट देने का लालच देकर लोगों से पैसे लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की थी। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

बीपीएल व गैर बीपीएल परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है जिला कल्याण विभाग: यशपाल यादव

Metro Plus

बेटी बचाओ अभियान के तहत क्षेत्र की लाड़लीयों के नाम रहेगा लोहड़ी का त्योहार: हरीश चन्द्र आज़ाद

Metro Plus

15 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जल्द हो फांसी: कृष्ण अत्री

Metro Plus