Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाएगा मोदी सरकार का यह बजट: जगदीश भाटिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 1 फरवरी:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर सरहाना हो रही है, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने इस बजट को देश के विकास में मील का पत्थर बताया है। श्री भाटिया ने कहा कि अब मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम है।

जगदीश भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा जनहित में ही बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट से देश के प्रत्येक नागरिक को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इस बजट के माध्यम से लोगों को विकास के रास्ते पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। भाजपा नेता श्री भाटिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी जमकर सराहना की है। श्री भाटिया ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने अपनी सूझबूझ से यह बजट आम जनता के हित में बनाया है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही काम है। उन्होंनेे कहा कि इस बजट में सभी राज्यों को उनके बराबर का हक दिया गया है ताकि वह भी विकास की गति में देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। श्री भाटिया ने कहा कि आम जनता को इस बजट से काफी उम्मीदें थी जो की पूरी हो रही है। आने वाली कुछ दिनों में इस बजट के जरिए देश को कई बड़े लाभ मिलेंगे। श्री भाटिया ने कहा कि इस बजट ने साबित कर दिया है कि मोदी सरकार आम जनता के हित में ही काम करती है।

Related posts

ऑल इंडिया Open Sports फेस्ट में वाईएमसीए विश्वविद्यालय के खिलाडियों का दबदबा

Metro Plus

मूलचंद शर्मा ने आखिर क्यों बोला कि कांग्रेस पार्टी की दुकान बंद हो चुकी है?

Metro Plus

SSB अस्पताल ने 107 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी कर बचाई जान

Metro Plus