Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शिक्षा मनुष्य जीवन का आधार होती है: डॉ० राजेश भाटिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 फरवरी:
डॉ० अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर-1 फरीदाबाद में फेयरवल पार्टी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस दौरान छोटी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिन्हें उपस्थितजनों ने जमकर सराहा। इस मौके पर डॉ० अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर-1 फरीदाबाद एवं सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह बेहतर अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना व अपने स्कूल व परिजनों का नाम गौरवान्वित करेंगे और आगे चलकर अपने मजबूत भविष्य की नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है, इसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है, इसलिए बच्चों को पढ़ाई मन लगाकर करनी चाहिए। अंत में प्रधान डॉ० राजेश भाटिया ने कहा कि आगामी सत्र 2025-26 में प्राइमरी कक्षाओं पर कोई एडमिशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इस मौके पर 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों से आर्शीवाद लिया और सभी का आभार जताया। इस दौरान रिफ्रेशमेंट व लंच का भी प्रबंध किया और सभी ने मिलकर इसका लुत्फ उठाया। इस मौके पर डॉ० अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल की संपूर्ण कार्यकारिणी उप प्रधान-मोक्षित भाटिया, सचिव-जनक भाटिया, महासचिव-मनोज कुमार रतड़ा, कोषाध्यक्ष-सचिन भाटिया, कार्यकारिणी सदस्य रंजय भाटिया एवं सदस्य रिंकल भाटिया, अमित नरूला व भरत कपूर तथा स्कूल के अध्यापकगण में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, रेखा जोहरा, नीलम सचदेवा, अनु भटिया, प्रवेश भाटिया, अशोक बैसला, रजनी बजाज, संदीप कौर, मोनिका, मान्या रतड़ा, नेहा चौहान, शोभा शर्मा, इंदु देशवाल, कुमारी हिमानी, विकास शर्मा, रजनी खस व गगन अरोड़ा तथा कक्षा 12वीं से नीतू, प्रेंसी, रचना, गुंजन, कोमल, रिया, रोहित, संदीप, आशीष, दीपक, विजय, प्रिंस, अमन, अमित एवं कक्षा 11वीं से गरिमा, रोशनी, भोला, सुमित, मोहित, तान्या, इरशाद, शुभम, ऋषभ, अंशु, आयुष, पीयूष, साधना व भारती शामिल रहे।

Related posts

टैक्स नहीं देने वालों की कोई सिफारिश नहीं करेगा, आय के साधन बढ़ाने पर फोकस करे नगर-निगम: कृष्णपाल

Metro Plus

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से होगा स्क्रीनिंग अभियान का शुभारंभ: ADC सतबीर मान

Metro Plus

Metro Hospital Special on Health Day-2019

Metro Plus