Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

दबंग नेता स्व. कुंदन लाल भाटिया की पुण्यतिथि पर विशेष

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 5 नवंबर:
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और फरीदाबाद के सबसे लोकप्रिय एवं दबंग नेता स्वर्गीय कुंदन लाल भाटिया की आज 35वीं पुण्यतिथि है। स्व. भाटिया ने वर्ष 1982 में पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और अपनी जनसेवा और मजबूत नेतृत्व क्षमता के बल पर 1987 में भाजपा से विजयी होकर फरीदाबाद के विधायक बने।

स्व. कुंदन लाल भाटिया उस समय पार्टी के उन महान नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले जिनमें लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मंगल सेन, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. कमला वर्मा और सुषमा स्वराज जैसे दिग्गज शामिल थे।

स्व. कुंदन लाल भाटिया ने फरीदाबाद की जनता के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सदैव अपनी प्राथमिकता में रखा और विकास की हर पहल में जनता की आवाज़ बनकर सामने आए। उनका नाम आज भी सादगी और निडरता का प्रतीक है।

उनके पांच पुत्र जगदीश भाटिया, किशन भाटिया, गोविंद भाटिया, चंदर भाटिया और राजेश भाटिया हैं। स्व. कुंदन लाल भाटिया के निधन के बाद व उनके आशीर्वाद से चंदर भाटिया ने भी विधायक की सीट संभाली और दो बार भारतीय जनता पार्टी से विजयी रहकर फरीदाबाद की जनता की सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाया।

आज भी पूरा भाटिया परिवार बड़ों से लेकर छोटों तक स्व. कुंदन लाल भाटिया और माता श्रीमती कांता भाटिया को श्रद्धापूर्वक याद करता है। और सदैव कहते हैं कि हमारे बाऊजी और मां आज भी हमारे दिलों में जीवित हैं, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।

5 नवंबर 1990 को उनके निधन के बाद भी उनके आदर्श, कार्य और संघर्ष की गूंज आज भी फरीदाबाद की मिट्टी में सुनाई देती है। भाजपा कार्यकर्ता और फरीदाबाद की जनता आज भी उन्हें एक सच्चे जनसेवक और दबंग नेता के रूप में गर्व से याद करती है।

Related posts

मानव रचना को मलेशिया में क्यूएस ने किया सम्मानित

Metro Plus

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में हरियाणा की जनता को धोखा दिया: विकास चौधरी

Metro Plus

अग्रवाल समिति तथा रोटरी क्लब द्वारा 24 सितंबर को किया जा रहा है रक्तदान शिविर, नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर तथा फिजियोथैरपी कैंप का आयोजन

Metro Plus