Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केन्द्र द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 मार्च:
भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ० सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा कम्युनिटी सेंटर अजरौंदा में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लडप्रैशर और स्वास्थ्य एवं आंखों की निशुल्क जांच की गई। इस नि:शुल्क शिविर 161 पेशेंट्स की जांच की गई तथा 16 पेशेंट्स को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। जिनका डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र सैक्टर-8 में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

नवनिर्वाचित पार्षद कुलदीप सिंह साहनी ने शिविर आयोजित करने पर आयोजकों का धन्यवाद किया और अजरौंदा क्षेत्र में एक सरकारी डिस्पेंसरी खोलने की बात कही जिससे क्षेत्र के सभी नागरिक स्वास्थ्य लाभ ले सकें। इस कैंप के आयोजन की सहयोगी संस्था भारत सेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि हम समय-समय पर इस प्रकार के कैंप जनसाधारण सेवार्थ लगाते रहते हैं। शिविर संयोजक अरुण वालिया ने बताया कि शिविर हमारी बहन-बेटियों और माताओं को समर्पित है जो पूरे परिवार का तो निरंतर ध्यान रखती हैं परंतु अपनी सेहत का ठीक प्रकार से ध्यान नहीं रख पाती। शिविर के माध्यम से वह अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर समय से संबंधित बीमारी का उपचार करा कर स्वस्थ रह सकें। इस सेवा कार्य के लिए डॉ० सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र बहुत ही सस्ती दरों पर उच्च स्तरीय इलाज जनसाधारण के लिए उपलब्ध कराता रहता है।

इस अवसर पर भारत सेवा प्रतिष्ठान से दीपक ठुकराल सचिव, भारत विकास परिषद से राकेश, पवन अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, आरती अग्रवाल, तमन्ना अग्रवाल, समीर शर्मा आरडब्लू, अजरौंदा से सुरिंदर डूडी अध्यक्ष, वीरेंद्र सैनी, सचिव, चंद्रशेखर शाखा, सुरेश गुप्ता, रामदत्त शर्मा, निर्मल मखीजा, डॉक्टर रचना सैनी, एवं समाज सेवी मुकेश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Youth Empowerment by BharatiyaYuva Shakti Trust

Metro Plus

लखन सिंगला बनाए गए हरियाणा कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन

Metro Plus

रोटरी गर्वनर विनय भाटिया ने कहा, दुनिया में कहीं नहीं है खुन बनाने का उद्योग

Metro Plus