Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नगर निगम ने सूरजकुंड रोड़ पर किया कई फार्म हाऊसों को सील!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 मार्च:
नगर निगम @ MCF ने सीलिंग की कार्यवाही करते हुए आज सूरजकुंड रोड़ पर कई फार्म हाऊसों का सील कर दिया। सीलिंग की इस कार्यवाही के बाद अवैध फार्म हाऊस संचालकों में खलबली सी मच गई है।

बता दें कि बडख़ल विधायक धनेश अदलखा ने कल ही हरियाणा विधानसभा के सेशन में अवैध फार्म हाऊसों और उनके निर्माण को लेकर सवाल भी खड़ा किया था।

निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेशों पर एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के सख्त रवैये के बाद नगर निगम फरीदाबाद जोन-2 द्वारा आज सूरजकुंड रोड़ पर सिद्वदाता आश्रम के सामने स्थित मंगलमय गार्डन, किंग्स वैली, संधू ग्रुप के स्वामित्व वाला आनंद वन, होटल क्राऊन इन अनंगपुर तथा सान्या फार्म सहित कई फार्म हाऊसों को सील कर दिया गया।

Related posts

राजेश नागर बोले, मनोहर सरकार में अंत में खड़े व्यक्ति तक जा रहा है विकास

Metro Plus

फौगाट की शिकायत पर पुलिस कमिश्रर ने दिए शराबियों पर कार्यवाही करने के आदेश।

Metro Plus

जरूरतमंदों की सहायतार्थ कार्य कर रही सर्व सेवा सुरक्षा समिति ने किया एक मीटिंग का आयोजन

Metro Plus