Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

रिकॉर्ड मतों से विजयी हुई प्रवीण बत्रा जोशी सोमवार को करेंगी मेयर का पदभार ग्रहण।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 मार्च:
रिकॉर्ड मतों से फरीदाबाद नगर निगम के मेयर पद का चुनाव जीती प्रवीण बत्रा जोशी सोमवार 31 मार्च को मेयर पद का कार्यभार संभालेेंगी। मेयर की कुर्सी पर बैठने के साथ ही फरीदाबाद के विकास को वे गति देंगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के पदभार संभालने के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, मंत्री गौरव गौत्तम, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, बडख़ल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी ,विधायक सतीश फागना और होडल के विधायक हरेंद्र सिंह सहित भाजपा के सभी दिग्गज नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद रहेंगे। फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में सोमवार की सुबह 10 बजे मेयर प्रवीण बत्रा जोशी अपना पदभार संभालेंगी।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के मुताबिक फरीदाबाद के समग्र विकास के संबंध में उनकी पांच प्राथमिकताएं होंगी। नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की उपलब्धता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सभी वार्डों में सघन स्वच्छता, गली, सडक़, पार्क और सभी स्ट्रीट लाइट को तुरंत ठीक किया जाएगा। हर घर तक स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। हर वार्ड में ऑनलाइन सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे। मानसून से पूर्व शहर के सभी सीवरेज व ड्रेन सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा।

बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी 3 लाख,16 हजार, 851 वोटों से जीती हैं। उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुनीता दयाल ने 2 लाख, 87 हजार, 656 वोटों से जीत दर्ज की थी। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि अब फरीदाबाद के विकास के रिकॉर्ड बनाए जाएंगे।

Related posts

व्यापारी सतीश गोयल के आत्महत्या मामले में आरोपी फाईनेंसरों को बचाने के प्रयास तेज

Metro Plus

IMT में आ सकती है मैट्रो, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन!

Metro Plus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का इतिहास: अजय गौड़

Metro Plus