Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

CA प्रदीप बंसल तीसरी बार बने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad,16 अप्रैल:
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बाराबंकी में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय सर्वसाधारण सभा में समाजसेवी एवं सीए प्रदीप बंसल को तीसरी बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया।

बता दें कि प्रदीप बंसल चार्टर्ड एकाउंटेनट्स का व्यवसाय करते हैं। वह पहले भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं पर विभिन्न पदों को शुशोभित करते रहे हैं। वह हरियाणा पॉवर जेनरेशन कार्पोरेशन लिमिटेड (हरियाणा सरकार) में भी दो वर्ष के लिए निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में भारत सरकार की स्वर्ण आभूषण की हॉलमार्किंग समिति के सदस्य हैं।

प्रदीप बंसल के तीसरी बार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर मुनेश शर्मा प्रांत संगठन मंत्री, भगवान सिंह प्रांत कोषाध्यक्ष, अजय भाटिया जिलाध्यक्ष, विकास गुप्ता सचिव, अरुण दुआ, दीपक भाटिया, शिव प्रसाद भारद्वाज व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनको बधाई और शुभकामनाये दी हैं।

Related posts

संत नगर की सभी बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए युद्व स्तर पर होगा कार्य: अमन गोयल

Metro Plus

जाट समाज द्वारा 10वीं बोर्ड के प्रतिभावान बच्चों को किया जाएगा सम्मानित: H.S Malik

Metro Plus

हरियाणा के कांग्रेसी 8 नवंबर नोटबंदी को काला दिवस के रूप में मनाएंगे

Metro Plus