Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

निगमायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने चार्ज संभालते ही किया मुख्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News 7 मई: मोना ए श्रीनिवास के ट्रांसफर के बाद आज आईएएस धीरेन्द्र खडग़टा ने नए निगम कमिश्नर के रूप में नगर निगम का चार्ज संभाल लिया। इस मौके पर अतिरिक्त कमिश्रर गौरव अंतिल सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने उनका बुक्का देकर स्वागत किया। नगर निगम का चार्ज संभालने के बाद निगमायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने सभी अधिकारियों के साथ पूरे निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निगमायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने इस अवसर पर कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करवाना और अतिक्रमण से शहरवासियों को राहत प्रदान करना रहेगी। उन्होंने कहा की निगम की कार्यप्रणाली में सुधार करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

निगम कमिश्नर का पद संभालने के तुरंत बाद उन्होंने निगम के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए हैं कि बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जाए ताकि लोगों को परेशानी न आए।

इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, निगम सैक्रेटरी जयदीप, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार, जॉइंट कमिश्नर हितेन्द्र कुमार, जॉइंट कमिश्नर द्विजा, मुख्य अभियंता विवेक गिल, अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, एसटीपी सतीश पाराशर, डॉक्टर नीतीश परवाल, एक्सईन पदमभूषण, एक्सईन नितिन कादियान, एक्सईन ओमदत्त सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

नवनियुक्त निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने निगम का चार्ज संभालने के बाद फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी से मुलाकात कर उन्हें बुका भेंटकर बधाई दी और मेयर प्रवीण जोशी ने भी फरीदाबाद निगम कमिश्नर आईएएस धीरेंद्र खडग़टा को बधाई दी।

उन्होंने मेयर परवीन जोशी को आश्वस्त किया कि नगर निगम के अधिकारी जन-प्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे और शहर की सुंदरता को बनाने में सहयोग करेंगे।

Related posts

Bolywood Star Nagma व कांग्रेसी नेता राकेश तंवर ने राजीव गांधी के जन्मदिवस पर किए फल वितरित

Metro Plus

77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक धनेश अदलखा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Metro Plus

FMS स्कूल के किडिज World ने मनाया ईद का पर्व

Metro Plus