Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हरियाणा सरकार के खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पाली क्रेशर जोन का औचक निरीक्षण किया!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 8 मई: हरियाणा सरकार के खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के इस अचानक दौरे का मुख्य उद्वेश्य क्षेत्र में खनन संबंधी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति की जांच करना तथा राज्य सरकार को संभावित राजस्व हानि से बचाना था।

खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राजस्थान से आने वाले भारी वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक पत्थर लोड कर हरियाणा के क्रेशर जोन में उतारा जा रहा है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित इरवन्ना वाहन लोडिंग सीमा 55 टन है। यदि कोई इससे अधिक पत्थर लोड करता है तो 4 से 5 लाख रूपये तक का चालान काटा जाता है। अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज स्वयं मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।

निरीक्षण के दौरान खनन मंत्री ने एक क्रेशर इकाई का लगभग एक घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों, ट्रक लोडिंग डेटा, वजन रजिस्टर, चालान की प्रतियां और गेट एंट्री लॉग्स की जांच की। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कहीं किसी स्तर पर अनियमितता तो नहीं बरती जा रही है। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो या क्रेशर मालिक यदि राज्य सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। सरकार की नीति स्पष्ट है कि राजस्व की चोरी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर जिला खनन अधिकारी कमलेश बिडलान, आरटी अधिकारी के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Vidyasagar की आर्चरी अकादमी ने दी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के गए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं।

Metro Plus

बल्लभगढ़ के चहुंमुखी विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगा: मूलचंद शर्मा

Metro Plus

Modern BP Public स्कूल के बच्चे Movable Toilet का मॉडल तैयार कर CBSE की विज्ञान प्रदर्शन में आए First

Metro Plus