Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 32वां निशुल्क नेत्र चैकअप कैंप का किया गया आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
सराय ख्वाजा/फरीदाबाद, 13 सितंबर : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेडिहैल्प फाउंडेशन और लेडी बेमफोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट सी.एस.आर इनिशिएटिव जे.सी.बी इंडिया के सौजन्य से विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कौशिक की अध्यक्षता में सेंट जान एंबुलैंस बिग्रेड और जूनियर रेडक्रास के सहयोग से 32वें नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत दो दिवसीय निशुल्क नेत्रजांच शिविर लगाया गया।
इस अवसर पर शिविर में जरुरतमंद छात्रों व छात्राओं को शॉर्टलिस्ट करके 639 बच्चों के नेत्रों की निशुल्क जांच की गई । विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता, जूनियर रेडक्रास और सेंट जान एंबुलैंस बिग्रेड अधिकारी रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि जिन छात्रों व छात्राओं को चश्में या अन्य दवा की आवश्यकता होगी उन्हें चश्में, दवा या परामर्श मेडिहैल्प फाउंडेशन और लेडी बेमफोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस मौके पर छात्रों और छात्राओं नें मृत्योपरांत नेत्रदान की शपथ भी ली। नेत्रदान जागरुकता अभियान के दौरान 32वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के समापन में मृत्योपरांत नेत्रदान की जरुरत के बारे में विस्तार से बताया गया। श्री मनचन्दा ने छात्रों को बताया कि कोई भी व्यक्ति मृत्योपरांत नेत्रदान कर जरुरतमन्द नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में भी उजाला ला सकता है। उन्होनें कहा कि देश में लाखों कोर्नियल ब्लाईडऩैस लोगों की नेत्रज्योति का एकमात्र साधन हम सब है इसलिए सभी लोग मृत्योपरांत नेत्रदान के लिए आगे आए और राष्ट्रीय अंधता निवारण अभियान के प्रति अपना कर्तव्य निभा कर मृत्योपरान्त नेत्रदान की परम्परा को पारिवारिक परम्परा बनाएं।
उन्होनें छात्र व छात्राओं कों टोलफ्री राष्ट्रीय हैल्पलाईन नम्बर 1919 और चौबीस घंटे वाली हेल्पलाइन नम्बर 28281919 व 28271616 के बारे में भी सलाह दी। प्रधानाचार्य नीलम कौशिक नें मेडिहैल्प फाउंडेशन और लेडी बेमफोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट, अमजद अली खान, रविन्द्र कुमार मनचंदा, रेनु शर्मा, रुप किशोर शर्मा, स्टॉफ सचिव वीरपाल सिंह, ब्रहमदेव यादव और बिजेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को मृत्योपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित किया।

Related posts

राजस्थानी समाज पूरे भारतवर्ष में फैला हुआ है: ओम बिरला

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तरह-तरह की रोमांचक दौड़ आयोजित की गई

Metro Plus

FMS में ग्रैंड पेरेंटस डे का आयोजन किया गया

Metro Plus