Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर: 97 प्रतिशत अंक लाकर तन्वी ने किया स्कूल टॉप: दीपक यादव

Vidyasagar International स्कूल घरोड़ा के 12वीं के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम लाकर अध्यापकों को दिया रिटर्न गिफ्ट।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 13 मई: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किए गया जिसमें घरोड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। ह्यूमैनिटी वर्ग में कक्षा 12वीं की तन्वी ने 96.8 प्रतिशत, पलक ने 86 प्रतिशत और करीना ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कॉमर्स वर्ग में कक्षा 12वीं की ज्योति ने 83.6 प्रतिशत, वरुण ने 78.2 प्रतिशत और निशु ने 73.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विज्ञान वर्ग में कक्षा 12वीं के तन्मय ने 86.8 प्रतिशत, विवेक ने 81.2 प्रतिशत और ध्रुव कुमार ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Vidyasagar International स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए सफलता अर्जित की। तन्वी ने टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने सभी छात्रों को उनके परिश्रम व सफलता से पूरे क्षेत्र में नाम रोशन करने पर सराहना करते हुए उनको उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरोड़ा के शिक्षकों व शिक्षिकाओं को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्रधानाचार्या रेखा मलिक ने भी इस परीक्षा परिणाम को विद्यार्थियों और शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम बताया तथा सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रहाचारिणी की पूजा अर्चना

Metro Plus

दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल ने मचाया अंतराष्ट्रीय स्तर पर तहलका

Metro Plus

मानव सेवा समिति ने करवाया 230 मरीजों की आंखों का उपचार

Metro Plus