Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

लघु सचिवालय में बम होने की सूचना कितनी सच? देखे पूरी रिर्पोट!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 20 मई: DC विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार प्रात: लगभग 6:30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सूचना दी गयी थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्यालय खुलने से पहले ही सचिवालय परिसर की संपूर्ण और सघन जांच पूरी कर ली। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई।

DC विक्रम सिंह ने बताया कि ईमेल के माध्यम से जो सूचना प्राप्त हुई थी, वो केवल अफवाह साबित हुई। वर्तमान में लघु सचिवालय में सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रशासन आम जन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने पर प्रशासन संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

Related posts

हुड्डा साहब की लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार: सिंगला

Metro Plus

मैट्रो प्लस इफेक्ट, DC ने तुड़वाया TCC कालोनी में हुआ अवैध निर्माण

Metro Plus

FMS में खुशी और उत्साह के साथ बच्चों ने क्रिसमस-डे मनाया

Metro Plus