Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अब शहर में नहीं होगा बिल्कुल भी जल भराव, पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 26 मई: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा काफी लंबे समय से जाम पड़े हुए एसी नगर नाले की सफाई का कार्य पोकलैंड मशीनों की सहायता से शुरू कर दिया गया है।

बता दे की कुछ दिन पहले ही निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने शहर के सभी नालों का निरीक्षण किया था और उसके बाद इंजीनियरिंग विभाग ने अलग-अलग स्थान पर नालों की सफाई के लिए मशीनों को भेज कर नालों की सफाई का कार्य शुरू कराया था। अब एसी नगर नाला जोकि नीलम पुल की तरफ से बाटा पुल की दिशा में है। निगम कमिश्नर द्वारा स्वयं इस नाले पर अधिकारियों के साथ पैदल घूमकर निरीक्षण किया था। उस समय नाले की हालत खराब देख सफाई के निर्देश दिए गए थे। नाले के साफ होने से एसी नगर के लोगों को राहत मिलेगी साथ ही बरसात का पानी नाले के माध्यम से आगे निकल जाएगा जिससे जलभराव नहीं होगा।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने शहरवासियों से अपील की है कि लगातार बेमौसम की बरसात हो रही हैं और आगे मानसून आने वाला है इसलिए नालों में कचरा और पॉलीथिन न डालें, उन्होंने कहा कि कुछ लोग नालों में गोबर पॉलीथिन और अन्य का कचरा डालते हैं जिससे नालों में पानी का प्रवाह बाधित होता है और पूरे शहर को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन शहर वासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है शहर के लगभग सभी नालों के ऊपर सफाई का कार्य चला हुआ है और मानसून की बारिश से पहले सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की है।

निगम कमिश्नर ने निगम के सेनिटेशन विभाग को भी दिशा-निर्देश दिए हैं कि वह सफाई के कार्य को दुरूस्त रखें ताकि गंदगी के ढेर दिखाई ना दे और शहरवासी स्वच्छता का अनुभव करें।

Related posts

Delhi Scholars International School के छात्रों ने लहराया अपनी योग्यता का परचम

Metro Plus

भगवान परशुराम जयंती पर समाजसेवी प्रदीप महापात्रा ने दीप प्रज्वलित किया

Metro Plus

स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है: DC विक्रम सिंह

Metro Plus