Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

MCF के HKRN कर्मचारियों को निगमायुक्त के हाथों मिली 58 साल की जॉब सिक्योरिटी।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 27 मई:
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज नगर निगम में 5 साल से ज्यादा की जॉब कर चुके अनुबंधित HKRN कर्मचारियों को 58 साल तक की जॉब सिक्योरिटी का लेटर दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कर्मचारी हितैषी योजना हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सभी विभागों में लगे कच्चे कर्मचारी को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी देने की पॉलिसी के तहत निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने फरीदाबाद नगर निगम में लगे ऐसे 297 कच्चे कर्मचारियों को 58 साल तक जॉब सिक्योरिटी का लेटर दिया है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है, वहीँ जो कर्मचारी रह गए हैं उनको भी जल्द ही ये सिक्योरिटी लेटर मिलेगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम HKRN की पॉलिसी के अनुसार 58 साल की जॉब सिक्योरिटी के लेटर को देते हुए निगम आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अपने ईमानदारी और निष्ठा के साथ नगर निगम प्रशासन में कार्य करते हुए निगम प्रशासन की छवि को जनता के बीच अच्छा बनाने के लिए आमजन से अच्छा व्यवहार करते हुए कार्य करें।

जॉब सिक्योरिटी में 105 क्लर्क, 28 कनिष्ठ अभियंता JE, 14 क्लर्क डाटा एंट्री ऑपरेटर, 1 असिस्टेंट, 8 सहायक सफाई निरीक्षक, 4 एपीओ, 15 बिल डिस्टीब्यूटर, 6 माली, 4 माली कम हेल्पर, 15 चपरासी, 5 स्वीपर, 3 मीटर रीडर जैसे पदों पर लगे 297 कर्मचारियों को यह लेटर दिया गया है जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा का पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया ।

इस मौके पर स्थापना अधिकारी EO सृष्टि बब्बर, प्रधान नरेश शास्त्री, प्रधान बलबीर बालगुहेर सहित कर्मचारी यूनियन ने भी निगम कमिश्नर का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल टाउन ने निकाली जागरूकता रैली

Metro Plus

21 जून को योग उत्सव के तौर पर मनाए प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Metro Plus

Modern DPS में Sports Day पर छात्रों ने दी अपनी शानदार प्रस्तुति

Metro Plus