Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वैश्य अग्रवाल समाज की GBM रविवार, 7 नवंबर को।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
बल्लबगढ़, 6 नवंबर:
वैश्य अग्रवाल समाज बल्लभगढ़ अग्रसेन भवन चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ की आम सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) का आयोजन रविवार, 7 नवंबर, 2021 को अग्रसेन भवन (अग्रवाल धर्मशाला) में प्रातः 11:00 किया जाएगा I
श्री वैश्य अग्रवाल समाज के कार्यवाहक महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि इस आमसभा में मार्च 2021 तक का आय-व्यय का ब्यौरा संस्था के कोषाध्यक्ष नरेश मंगला द्वारा दिया जाएगाI इसके साथ ही श्री अग्रसेन भवन में किए गए कार्यों का विवरण बताया जाएगा I
वहीं संस्था के अध्यक्ष भगवानदास गोयल ने बताया कि होने वाले चुनावों पर भी विचार किया जाएगा I
उन्होनें सभी मेम्बर्स के आग्रह किया है कि वो मीटिंग में जरूर आएं।

Related posts

राजनेताओं & अधिकारियों ने कोरोना को लेकर कैसे उड़ाई PM मोदी आदेशों/निर्देशों की धज्जियां? जानिए!

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया बेटियों के लिए रोजगार मेले का उद्वघाटन

Metro Plus

NSS कैंप के दौरान स्कूली बच्चों को पर्यावरण से संबंधी विस्तार से दी गई जानकारी

Metro Plus